main page

अपनी संगीत सेरेमनी में दलजीत कौर ने सहेलियों संग जमकर लगाए ठुमके, बेटे की परफॉर्मेंस देख इमोशनल हुईं शालीन की Ex वाइफ

Updated 18 March, 2023 01:09:57 PM

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। वह जल्द ही बिजनेसमैन निखिल पटेल संग दूसरी शादी रचाने जा रही हैं। कपल की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी हो चुकी हैं। इसके बाद शुक्रवार रात दोनों की संगीत सेरेमनी हुई, जिसके वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। वह जल्द ही बिजनेसमैन निखिल पटेल संग दूसरी शादी रचाने जा रही हैं। कपल की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी हो चुकी हैं। इसके बाद शुक्रवार रात दोनों की संगीत सेरेमनी हुई, जिसके वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dalljiet Kaur (@kaurdalljiet_fc)

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दलजीत कौर ने अपनी संगीत सेरेमनी में होने वाले पिया के लिए खास परफॉर्मेंस दी। एक्ट्रेस अपनी ब्राइडमेड्स संग जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। दलजीत की ब्राइडमेड बनी करिश्मा तन्ना, रिद्धि डोगरा और सनाया ईरानी ने भी अपनी फ्रेंड्स का पूरा साथ दे रही हैं। इस दौरान होने वाली दुल्हन पेस्टल ग्रीन आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dalljiet Kaur (@kaurdalljiet_fc)

एक वीडियो में देखा जा सकता है कि दलजीत की शादी में उनके बेटे ने भी मां के लिए खास परफॉर्मेंस दी। बेटे को यूं डांस करता देख दलजीत कौर काफी इमोशनल होती नजर आईं और बेहद खुश भी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dalljiet Kaur (@kaurdalljiet_fc)

इसके अलावा एक वीडियो में दलजीत अपनी मां के साथ भी इमोशनल होती नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dalljiet Kaur (@kaurdalljiet_fc)

बता दें, दलजीत कौर ने निखिल पटेल से पहले शालीन भनोट संग शादी रचाई थी। हालांकि, शादी के 6 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था, दोनो का एक बेटा भी है। दूसरी ओर निखिल भी शादीशुदा है। उनके पहली शादी से दो बेटियां हैं।


 

Content Writer: suman prajapati

Dalljiet Kaurspecialdance performancesangeet ceremonyBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...