main page

दरियादिली:कंटेस्टेंट का दर्द सुन पिघला राघव जुयाल का दिल, 8 लाख की मदद का बढ़ाया हाथ

Updated 18 September, 2021 12:50:09 PM

डांसर, कोरियोग्राफर और टीवी होस्‍ट राघव जुयाल अपने मस्तमौला अंदाज के साथ-साथ नेकदिली के लिए भी जाने जाते हैं। कोरोना काल में  राघव जुयाल ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ कई तरह से लोगों की मदद की। मुश्किल हालातों में लोगों की सेवा कर उन्होंने ये बता दिया था वह कितने दिलदार हैं। वहीं अब राघव जुयाल ने एक और नेक काम किया।

मुबंई: डांसर, कोरियोग्राफर और टीवी होस्‍ट राघव जुयाल अपने मस्तमौला अंदाज के साथ-साथ नेकदिली के लिए भी जाने जाते हैं। कोरोना काल में  राघव जुयाल ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ कई तरह से लोगों की मदद की। मुश्किल हालातों में लोगों की सेवा कर उन्होंने ये बता दिया था वह कितने दिलदार हैं। वहीं अब राघव जुयाल ने एक और नेक काम किया।

Bollywood Tadka

इन दिनों डांस रियालिटी शो डांस प्लस 6 को होस्ट कर रहे राघव जुयाल ने शो में आए कंटेस्टेंट की मदद की तरफ हाथ बढ़ाया है। दरअसल, एक कंटेस्टेंट छत्तीसगढ़ के रायपुर से शो में पहुंचा है, जिसका नाम है एवन नागपुरे। उन्होंने जबरदस्त डांस दिखाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह 10 लाख रुपए के लिए वह यहां इस शो में आए हैं, जिससे वह अपने पिता का कर्जा भर सके।

Bollywood Tadka

एवन ने बताया कि कोरोना के कारण उनके  पिता का निधन हुआ था। ऑक्सीजन की कमी और समय पर बैड नहीं मिल पाने की वजह से उनके पिता दुनिया से चल बसे। पिता के निधन के बाद अब घर की जिम्मेदारी नन्हें कंधों पर है।. कंटेस्टेंट ने बताया कि उनको डांस में काफी रूचि है और उन्होंने ये ठान लिया कि इसके जरिए वह अपने पिता के कर्ज को पूरा कर सकते हैं।
 

Bollywood Tadka

एवन की कहानी को सुनने के बाद होस्ट राघव जुयाल काफी इमोशनल हो गए और उन्होंने एवन के पिता द्वारा लिए गए कर्ज की बाकी राशि को चुकाने का फैसला किया। राघव ने शो के दौरान एवन से वादा किया कि वह बची 8 लाख रुपए की राशि चुकाएंगे। एवन टीम पुनीत पाठक की हिस्सा हैं। राघव के इस कदम की अब लोग सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 

Content Writer: Smita Sharma

dance plus 6hostraghav juyalavon nagpureBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...