main page

हॉलीवुड एक्टर डेविड लैंडर का निधन, 73 साल में ली अंतिम सांस

Updated 07 December, 2020 10:43:17 AM

हॉलीवुड से बुरी खबर सामने आई है। एक्टर डेविड लैंडर का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी डेविड लैंडर की पत्नी, बेटी और दामाद ने एक ईमेल के जरिए दी। डेविड स्केलेरोसिस नामक बीमारी से जंग लड़ रहे थे। उनका इलाज सीडर्स-सिनाई मेडिकल सेंटर में चल रहा था। डेविड लैंडर ने 73 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

मुंबई. हॉलीवुड से बुरी खबर सामने आई है। एक्टर डेविड लैंडर का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी डेविड लैंडर की पत्नी, बेटी और दामाद ने एक ईमेल के जरिए दी। डेविड स्केलेरोसिस नामक बीमारी से जंग लड़ रहे थे। उनका इलाज सीडर्स-सिनाई मेडिकल सेंटर में चल रहा था। डेविड लैंडर ने 73 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 

Bollywood Tadka


डेविड लैंडर के परिवार ने एक बयान जारी कर कहा-'यह बहुत शांतिपूर्ण था।' 37 सालों तक एमएस के साथ एक कठिन लड़ाई की थी और उन्होंने कहा जैसा मैंने कभी नहीं देखा, और इसने मुझे जीवन की महत्वपूर्ण चीजों के बारे में सिखाया।' डेविड ने एबीसी कॉमेडी 'लावर्ने और शर्ली' में 'स्क्विगी' का किरदार निभाया था। डेविड के निधन पर माइकल मैकेनन ने श्रद्धांजलि दी है।

Bollywood Tadka

बता दें मैकेनन और डेविड सालों से साथ रहे हैं। दोनों ने मिलकर लोगों को खूब हंसाया है। मैकेनन और लैंडर कॉलेज के दिनों से साथ थे। दोनों जब विश्वविद्यालय में थे तभी उन्होंने 'लावर्ने और शर्ली' किरदारों का निर्माण किया था। मैकेनन और लैंडर की सांझेदारी लंबे समय तक रही।

Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

david landerpasses awayHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...