'रामायण' के 'राम-सीता' यानी गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी पैरेंटहुड जर्नी के हर पल का आनंद ले रहे हैं। कपल एक प्यारी सी बेटी लियाना चौधरी का पेरेंट्स है।शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने इस कपल की पूरी दुनिया अब अपनी इस नन्हीं परी के इर्द गिर्द घूम रही है। देबिना अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है। एक्ट्रेस बेटी से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करता है। फिर चाहे लियाना के Ear Piercing (कान छिदवाना) हो या फिर उसका अन्नप्रशासन हो। वहीं अब देबिना ने लियाना की कुछ और तस्व
20 Sep, 2022 03:36 PMमुंबई: 'रामायण' के 'राम-सीता' यानी गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी पैरेंटहुड जर्नी के हर पल का आनंद ले रहे हैं। कपल एक प्यारी सी बेटी लियाना चौधरी का पेरेंट्स है।शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने इस कपल की पूरी दुनिया अब अपनी इस नन्हीं परी के इर्द गिर्द घूम रही है।
देबिना अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है। एक्ट्रेस बेटी से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करता है। फिर चाहे लियाना के Ear Piercing (कान छिदवाना) हो या फिर उसका अन्नप्रशासन हो। वहीं अब देबिना ने लियाना की कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों को शेयर कर देबिना ने लियाना के पहला दांत निकलने की जानकारी दी है। शेयर की तस्वीर में लियाना फ्राॅक में बेहद प्यारी लग रही हैं।
वह अपने छोटे से दांत के साथ कैमरे के लिए मुस्कुराती दिख रही हैं। तस्वीर ने लियाना ने लिखा-'मेरी बेबी को उसका पहला दांत मिला।'
देबिना और गुरमीत की फैमिली जल्द ही चार लोगों की होने वाली है। इसके लिए कपल ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। देबिना के घर में दो बच्चों के मुताबिक स्पेस कम है इसके लिए वह अब नए घर की तलाश कर रही हैं।
गौरतबल है कि बेटी के जन्म के चार महीने के भीतर देबिना को पता चला कि वह फिर से मां बनने जा रही हैं। अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहीं एक्ट्रेस को पहली प्रेग्नेंसी में बहुत मुश्किलें आई थीं हालांकि कई आईवीएफ और आईयूआई के बाद वह 3 अप्रैल 2022 को अपनी बेटी की मां बनी थीं।