main page

CONFIRMED: 10 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे रणवीर और दीपिका

Updated 21 June, 2018 05:05:47 PM

बॉलीवुड एक्टक रणवीर सिंह और दीपिका पादूकोण की शादी की पक्की तारीख सामने आ गई है। ये दोनों 19 नवंबर के शादी रचाएंगे। पिछले कई हफ्तों से दोनों की शादी को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ रही थीं। ऐसे में फिल्मफेयर के सूत्रों मे शादी की तारीख 10 नबंवर कंफर्म कर दिया है। हालांकि अभी तक रणवीर या दीपिका की

मुंबई: बॉलीवुड एक्टक रणवीर सिंह और दीपिका पादूकोण की शादी की पक्की तारीख सामने आ गई है। ये दोनों 19 नवंबर के शादी रचाएंगे। पिछले कई हफ्तों से दोनों की शादी को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ रही थीं। ऐसे में फिल्मफेयर के सूत्रों मे शादी की तारीख 10 नबंवर कंफर्म कर दिया है। हालांकि अभी तक रणवीर या दीपिका की ओर से कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। रिपोर्ट के अनुसार साल ही सबसे ग्रैंड वेडिंग में सबसे ज्यादा समय तारीख तय करने में लगा है।

 

Bollywood Tadka


रणवीर और दीपिका दोनों की अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और दोनों ही अपनी शादी में सब कुछ परफेक्ट चाहते हैं। पेरेंट्स और कैलेंडर के हिसाब से 10 नवंबर एकदम सही तारीख तय की गई है।  इस रिपोर्ट में ये भी साफ कर दिया गया है कि रोका काफी समय पहले ही कर दिया गया था और शादी की तारीख कुछ ही हफ्तों पहले तय की गई है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि ये शादी बेंगलुरू या इटली में होगी।या फिर डेस्टिनेशन वेडिंग कर यहां रिसेप्शन देंगे।

 

Bollywood Tadka


बताया जा रहा है कि दोनों का परिवार पहले उदयपुर में भी शादी के लिए प्लान कर रहा था लेकिन बाद में कैंसिल कर दिया गया। दोनो परिवारों में शादी की तैयारियां और शॉपिंग शुरू हो चुकी है। अपनी शादी को लेकर रणवीर काफी एक्साइटेड हैं ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों की हिट हैं। दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशन के बारे में खुलकर बात नहीं की है। हालांकि फिल्म अवॉर्ड और सोशल मीडिया पर रणवीर और दीपिका कई बार एक दूसरे के लिए प्यार जताते नजर आ चुके हैं।

 

Bollywood Tadka


 

:

deepika padukoneranveer singh10 november

loading...