main page

दीपवीर के आनंद कारज की रस्में शुरु, वेन्यू से वायरल हुईं तस्वीरें

Updated 15 November, 2018 05:42:42 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए है। दोनों ने कल कोंकणी रीति-रिवाज से शादी रचाई, वहीं आज दोनों सिंधी रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए है। दोनों ने कल कोंकणी रीति-रिवाज से शादी रचाई, वहीं आज दोनों सिंधी रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Bollywood Tadka

शादी के दूसरे द‍िन के इंतजाम के लिए मेहमान वेन्यू पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। हाल ही में इटली के लेक कोमो में बने आलीशान व‍िला Villa del Balbianello से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

Bollywood Tadka

आनंद कारज की रस्म के लिए दोनों स्टार्स के र‍िश्तेदार पूरी तैयारी के साथ व‍िला पर यार्ट के जर‍िए पहुंच गए हैं। व‍िला में सबसे पहले स‍िक्योर‍िटी बोट ने एंट्री की है। उसके बाद गेस्ट पहुंच रहे हैं।
Bollywood Tadka

र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक शादी के वेन्यू व‍िला को दूसरे द‍िन लाल रंग के फूलों से सजाया गया है। इटैल‍ियन फ्लोर‍िस्ट की टीम ने इस सजावट में तकरीबन 16 घंटे का समय लगाया है। रणवीर स‍िंह की कज‍िन सौम्या ने इंस्टाग्राम पर कई लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं हालांकि प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए इस बात का ज‍िक्र नहीं किया गया है कि ये तस्वीर वेड‍िंग की है। 

Bollywood Tadka

इसके पहले दीपिका पादुकोण के चचेरे भाई अमित पादुकोण ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया। उन्होंने रणवीर का परिवार में स्वागत करते हुए लिखा- "ये जादुई हफ्ता पूरी तरह प्यार में सराबोर रहा है।

Bollywood Tadka

दो प्यारे और दयालू लोगों की परियों जैसी कहानियां." उन्होंने लिखा, "परिवार में स्वागत है। तुम मुझे एक फिल्मिस्ट कहते हो लेकिन मैं समझौता करने के लिए तैयार हूं।"बता दें ये कपल 21 तारीख को बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी देगा और 28 को मुंबई में रिसेप्शन होगा। 

 


 

: Neha

deepika padukoneranveer singhwedding photossindhi ritual start

loading...