आज रात मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में न्यूलीवेड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह तीसरी रिसेप्शन पार्टी हो रही है। इसमें बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा लगा हुआ है। फिल्म नगरी के दिग्गज सितारे दीपवीर को शादी की बधाई देने पहुंचें। दीपवीर की रिसेप्शन पार्टी पर सभी की नजरें टिकी हैं। कपल के लुक्स का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब फैंस का ये इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि इस खूबसूरत न्यूलीवेड कपल की तीसरी रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आ...
मुंबईः आज रात मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में न्यूलीवेड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह तीसरी रिसेप्शन पार्टी हो रही है। इसमें बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा लगा हुआ है। फिल्म नगरी के दिग्गज सितारे दीपवीर को शादी की बधाई देने पहुंचें। दीपवीर की रिसेप्शन पार्टी पर सभी की नजरें टिकी हैं। कपल के लुक्स का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब फैंस का ये इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि इस खूबसूरत न्यूलीवेड कपल की तीसरी रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आ गई है। दीपिका रणवीर का मुंबई रिसेप्शन शुरू हो चुका है और दोनों सितारे वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। रणवीर सिंह ब्लैक सूट में स्मार्ट नजर आ रहे हैं तो दीपिका रेड गाउन में बेहद हॉट नजर आ रही हैं।इन खूबसूरत तस्वीरों पर आप भी डाले एक नज़र- बता दें कि इटली में ग्रैंड शादी करने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेंगलुरु और मुंबई में दो शानदार रिसेप्शन दिए। दीपवीर का पहला रिसेप्शन बेंगलुरु के आलीशान होटल 'द लीला पैलेस' में हुआ जहां कड़ी सुरक्षा के बीच खेल जगत के जानें माने लोगों के अलावा दीपिका के परिवार वाले और खास दोस्त शामिल हुए। वहीं, मुंबई में दूसरा रिसेप्शन रखा गया जहां जिसे दीपिका और रणवीर ने बेहद पर्सनल रखा। इस पार्टी में भवनानी परिवार के सारे रिश्तेदार और कुछ क्लोज फ्रेंड्स शामिल ही शामिल हुए। दूसरे रिसेप्शन के बाद आज दीपवीर ने अपने तीसरे रिसेप्शन का अयोजन किया है।