दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कभी भी अपने फैंस को सरप्राइज करने से पीछे नहीं रहते हैं।
17 Aug, 2019 07:29 PMबॉलीवुड तड़का टीम। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कभी भी अपने फैंस को सरप्राइज करने से पीछे नहीं रहते हैं। वह एक-दूसरे को इंस्टा पर कमेंट करते रहते हैं। ऐसा ही हुआ, जब लास्ट नाईट रणवीर सिंह इंस्टा पर लाइव आए। उनके लाइव वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। उन कमेंट्स में रणवीर की पत्नी और उनके दोस्त अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया।
अब आप सोचेंगे कि इसमें क्या खास बात है, लेकिन आपको जो लिखा वह जरुर आपको खास लगेगा। दरअसल, रणवीर सिंह के इंस्टा लाइव वीडियो पर दीपिका ने 'हाय डैडी' लिखा। इससे उनके फैंस में अफवाह फ़ैल गई कि डीपी प्रेग्नेंट हैं और मां बनने वाली हैं। हालंकि, उन्होंने इस तरह की अफवाहों के खिलाफ लगातार बात की है। उनका कमेंट देखकर रणवीर ने भी रिप्लाय में 'हाय बेबी' कहा, जबकि अर्जुन कपूर के कमेंट पर किसी का ध्यान नहीं गया।
दीपिका फिलहाल रणवीर सिंह के साथ कपिल देव की बायोपिक '83 की तैयारी कर रही हैं। एक्ट्रेस फिल्म छपाक में भी दिखाई देंगी, जो एक एसिड अटैक सर्वाइवर की कहानी है। फिल्म जनवरी 2020 में रिलीज़ होगी।