main page

बॉयफ्रेंड रणवीर के साथ 'खलीबली' गानें पर जमकर नाचीं दीपिका, दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

Updated 06 October, 2018 11:41:15 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को हॉट कपल माना जाता है। हाल ही में दोनों एक इवेंट में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में ये कपल ''खलीबली'' पर एक साथ डांस करते नजर आए...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को हॉट कपल माना जाता है। हाल ही में दोनों एक इवेंट में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

Bollywood Tadka

वीडियो में ये कपल 'खलीबली' पर एक साथ डांस करते नजर आए। गाने पर जमकर डांस करके दीपिका और रणवीर ने हंगामा मचा दिया है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। रणवीर और दीपिका में कमाल की एनर्जी देखने को मिल रही है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि रणवीर और दीपिका फिल्म 'पद्मावत' में एक साथ नजर आए थे। हालांकि फिल्म को रिलीज हुए 10 महीने हो गए हों लेकिन अभी भी इस फिल्म का खुमार लोगों के दिल से नहीं उतरा है।

Bollywood Tadka

फिल्म में दीपिका रानी पद्मावती के किरदार में नजर आईं वहीं रणवीर खूंखार अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में नजर आए। फिल्म में दीपिका के पति राजा रतन सिंह के किरदार में शाहिद कपूर दिखाई दिए। हालांकि रणवीर और दीपिका के किरदार ने काफी सुर्खियां बटोरी। 


 

: Neha

deepika padukoneranveer singhkhalibali songdanceviral video

loading...