बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। हाल ही में अब दीपिका ने फैंस को शुक्रिया कहा। उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वह मूनवॉक डांस करते हुए नजर आ रही हैं...
28 Dec, 2018 12:01 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। हाल ही में अब दीपिका ने फैंस को शुक्रिया कहा। उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वह मूनवॉक डांस करते हुए नजर आ रही हैं।
वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा कि 3 करोड़ पर मूनवॉकिंग, इस प्यार के लिए आभार। बता दें कि दीपिका केवल भारत में नहीं बल्कि एशिया की सबसे अधिक फॉलो की जानी वाली महिलाओं में से एक है। दुनिया भर में लोग उनकी एक्टिंग और लुक को काफी पसंद करते हैं। दीपिका फोर्ब्स सिलेब 100 की सूची में टॉप 5 में जगह बनाने वाली एकमात्र महिला अभिनेत्री बनी गयी है।
बता दें कि दीपिका ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में रणवीर सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। वहीं अब दोनों अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका अब मेघना गुलजार के निर्देशन में बनने वाली अगली फ़िल्म के लिए निर्माता बन गईं । फिल्म में वो अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी, जो कि एसिड हमले का शिकार हुई लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित होगी।