main page

'पद्मावत' के 3 साल पूरे, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की फिल्म से जुड़ी यादें

Updated 25 January, 2021 03:23:09 PM

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ''पद्मावत'' को आज 3 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म के 3 साल पूरे होने पर दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है।

मुंबई. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावत' को आज 3 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म के 3 साल पूरे होने पर दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है।

Bollywood Tadka
दीपिका ने फिल्म से जुड़ी यादें शेयर की हैं। वीडियो में फिल्म के सीन और  टीम नजर आ रही है। वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- कुछ यादें और अनुभव स्पष्ट करना मुश्किल है लेकिन आपके दिल में हमेशा के लिए रहते हैं। 'पद्मावत' एक ऐसा ही अनुभव था। संजय लीला भंसाली को इस फिल्म और मुझे जीवन भर का चरित्र सौंपने के लिए धन्यवाद। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

वहीं रणवीर सिंह ने भी फिल्म से जुड़ी यादें शेयर की। रणवीर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान का वीडियो शेयर किया है। रणवीर ने वीडियो शेयर कर डायरेक्टर संजय भंसाली का शुक्रिया अदा किया है।

बता दें फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिला था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

deepika padukoneranveer singhshahid kapoorfilm padmaavatcompletes3 yearsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...