main page

रेड कार्पेट पर छाया 'दीपवर' का अंदाज, फ्रिल बैकलेस गाउन में 'मस्तानी' ने ढाया कहर

Updated 16 December, 2021 11:23:56 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फैशन सेंस इंडस्ट्री की अन्य एक्ट्रेसेस से हटकर है। शूट लुक से लेकर एयरपोर्ट लुक्स में बेहद स्टाइलिश दिखने तक, वो अपने फैंस का ध्यान खींचती नजर आती है। वहीं उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह अपने अलग अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है, जहां दीपवीर की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। इन दिनों कपल अपनी अपकमिंग फिल्म ''83'' के प्रमोशन के लिए दुबई पहुंचा हुआ है, जहां पर बीती रात रेड सी फिल्म फेस्टिवल (ReD Sea Film Festiv

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फैशन सेंस इंडस्ट्री की अन्य एक्ट्रेसेस से हटकर है। शूट लुक से लेकर एयरपोर्ट लुक्स में बेहद स्टाइलिश दिखने तक, वो अपने फैंस का ध्यान खींचती नजर आती है। वहीं उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह अपने अलग अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है, जहां दीपवीर की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। इन दिनों कपल अपनी अपकमिंग फिल्म '83' के प्रमोशन के लिए दुबई पहुंचा हुआ है, जहां पर बीती रात रेड सी फिल्म फेस्टिवल (ReD Sea Film Festival) में 83 का वर्ल्ड प्रीमियर किया गया। इस दौरान रेट कार्पेट पर दीपिका और रणवीर सिंह का जलवा देखने को मिला। अब कपल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं।

Bollywood Tadka

 

 


लुक की बात करें तो इस दौरान दीपिका पादुकोण का बेहद स्टाइलिश लुक देखने को मिला, जिसे देखते ही सबकी नजरें उनके लुक पर ही टिकी रह गईं। इस दौरान दीपिका ने पीच कलर का फ्रिल बैकलेस गाउन पहना, जिसमें डीप बैक नेक के साथ फ्रील है।

Bollywood Tadka

 

इस गाउन की स्लीव्स भी काफी स्टाइलिश हैं, जो उनके लुक को चार-चांद लगा रही हैं। इस लुक दीपिका ने न्यूड मेकअप, मैट लिपस्टिक और मैसी के साथ कंप्लीट किया है।

Bollywood Tadka

 

कानों में खूबसूरत डायमंड ईयररिंग्स उनके लुक को लग्जरी और अट्रैक्टिव बना रहे हैं। ओवरऑल लुक में दीपिका की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

Bollywood Tadka


वहीं इस दौरान दीपिका के पति रणवीर सिंह का स्वैग भी देखते ही बन रहा है। वह यैलो और ब्लैक कलर यानि टाइगर प्रिंट पैंटसूट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। रेड कार्पेट पर हाथों में हाथ डाले एक साथ चलते हुए 'दीपवीर' की जोड़ी लाजवाब लग रही है।

Bollywood Tadka

बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' सिनेमाघरों में 24 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन कबीर सिंह ने किया है।

 

Bollywood Tadka

Content Writer: suman prajapati

Deepika PadukoneRanveer Singhrocksred carpetpromotefilm 83Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...