main page

अवॉर्ड शो में दीपिका का दिलकश अंदाज, ग्रीन ड्रेस में लूट ली सारी महफिल

Updated 20 June, 2019 12:09:55 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हमेशा की अपनी लुक को लेकर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में दीपिका ग्राजिया मिलेनियल अवॉर्ड्स 2019 में पहुंची। इस दौरान उन्होंने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। ऑफ शॉल्डर ड्रेस में दीपिका बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। इसी के साथ उन्होंने मैचिंग ग्रीन सेंडल पहनी हुई थी। यहां दीपिका ने अपनी दिलकश अदाओं से सारी महफिल लूट ली।

Bollywood Tadka

दीपिका के फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। यहां दीपिका ने मीडिया को कई पोज दिए। इस इवेंट में दीपिका को मिलेनियल ऑफ द ईयर 2019 अवॉर्ड से नवाजा गया।

Bollywood Tadka

इस अवॉर्ड को लेने पहुंची दीपिका थैंक्यू स्पीच में करण जौहर की खिंचाई करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि मैं इस समय बेहद नरवस हूं क्योंकि करण जौहर मेरे सामने बैठे हैं। इसके बाद दीपिका पादुकोण ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि मुझे ये क्यों दिया गया है लेकिन बीते कुछ सालों में मुझे दर्शकों का बहुत प्यार मिला है।

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'छपाक' फिल्म में नजर आने वाली है, जिसकी हाल में ही शूटिंग खत्म हुई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका कपिल देव की बायोपिक फिल्म '83' में नजर आएंगी।

Bollywood Tadka

इसमें उनके साथ उनके पति रणवीर सिंह लीड रोल में है। फिल्म में भी दीपिका रणवीर की पत्नी का किरदार निभाएंगी। दीपिका फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग कर भारत वापिस लौट आई है। 

Bollywood Tadka

यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ हार्डी संधू, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, चिराग पाटिल, ताहिर भासिन, एमी विर्क और साहिल खट्टर अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

Bollywood Tadka

: Konika

grazia millennial awards 2019deepika padukonegreen dressBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...