main page

Louis Vuitton के ब्रांड कैंपेन से जुड़ने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं दीपिका पादुकोण

Updated 23 January, 2020 10:05:26 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। जैसे कि आप जानते हैं कि दीपिका आज फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। दीपिका सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक है। दीपिका उन चुनिंदा बॉलीवुड एक्ट्रेस मे

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। जैसे कि आप जानते हैं कि दीपिका आज फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। दीपिका सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक है। दीपिका उन चुनिंदा बॉलीवुड एक्ट्रेस में शुमार हैं जिनकी डिमांड हॉलीवुड फिल्मों के लिए भी होती है।
Bollywood Tadka
इन दिनों वे एक बार फिर अपने काम की वजह से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं।

Bollywood Tadka

दरअसल दीपिका पादुकोण ने हाल ही में लुईस वुइटन के ब्रांड कैंपेन से जुड़ने वाली पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी बन कर इतिहास रच दिया है।

दीपिका ने इसकी ऑफिशियली घोषणा भी कर दी है। उन्होंने बताया कि वे प्री-फॉल कैंपेन के लिए लुई वुइटन फैमिली में शामिल हो रही हैं।

 

Bollywood Tadka

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर इसकी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वे बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं।

 

: Pawan Insha

Deepika Padukoneglobal Louis Vuitton campaignBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...