main page

प्यार में मिले धोखे से पूरी तरह टूट गई थी दीपिका, इंटरव्यू में दर्द बयां करते -करते छलक गए थे आंख से आंसू

Updated 05 January, 2021 11:36:09 AM

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में हुआ था। उनके पिता प्रकाश पादुकोण फेमस बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं और उनकी मां मां उज्वला पादुकोण एक ट्रैवल एजेंट थी। दीपिका की एक बहन अमीषा है। दीपिका जब एक साथ थी तो उनका परिवार  बेंगलुरु आ गया था और उनकी पढ़ाई यहीं से पूरी हुई।

मुंबई. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में हुआ था। उनके पिता प्रकाश पादुकोण फेमस बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं और उनकी मां मां उज्वला पादुकोण एक ट्रैवल एजेंट थी। दीपिका की एक बहन अमीषा है। दीपिका जब एक साथ थी तो उनका परिवार  बेंगलुरु आ गया था और उनकी पढ़ाई यहीं से पूरी हुई। आइए दीपिका के बर्थडे पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें...........

Bollywood Tadka
करियर की बात करें तो दीपिका पहले बैडमिंटन खिलाड़ी थी। आठ साल की उम्र में दीपिका ने पहली बार एक एड फिल्म में काम किया। तभी ये तय हो गया था कि दीपिका ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर बनाएंगी। साल 2004 में दीपिका ने फुल टाइम मॉडलिंग करना शुरू कर दिया। साल 2005 में दीपिका ने लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर सुमित वर्मा के लिए रैम्प वॉक किया। अगले ही साल 2006 में उन्होंने किंगफिशर कैलेंडर के लिए फोटोशूट किया। इससे उनको एक नई पहचान मिली। मॉडलिंग में सफलता के बाद दीपिका ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। साल 2006 में उन्हें सबसे पहले हिमेश रेशमिया की एल्बम 'आप का सुरूर' में 'नाम है तेरा' गाने में मौका मिला। इसके बाद दीपिका ने साल 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' डेब्यू किया। जिसमें उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। इसके बाद दीपिका ने कभी मुड़ कर नही देखा और  'लव आज कल', 'कॉकटेल', 'ये जवानी है दीवानी', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'पीकू', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी कई हिट फिल्में दी। 

Bollywood Tadka
दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रही। दीपिका रणवीर सिंह के साथ रिलेशन में आने से पहले रणबीर कपूर को डेट कर रही थी। काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। रणबीर ने दीपिका को धोखा दिया था। रणबीर के धोखा देने बाद दीपिका डिप्रेशन में चली गई थी। एक इंटरव्यू में ब्रेकअप को लेकर दीपिका ने खुलकर बात की थी।

Bollywood Tadka

एक्ट्रेस ने बिना रणबीर का नाम लिए कहा था कि धोखा देने के बाद वह माफी मांगने लगा।  ‘मेरे लिए सेक्स केवल फिजिकल होना नहीं है, इसके साथ भावनाएं भी जुड़ी होती हैं। मैंने अब तक किसी रिश्ते को कभी धोखा नहीं दिया। मुझे धोखा देना होगा तो मैं रिश्ते में ही क्यों रहूंगी। इससे बेहतर है कि मैं सिंगल रहकर मस्ती करूं। हर शख्स ऐसा नहीं होता। मैं ऐसी थी कि रंगे हाथों पकड़ने के बाद भी मैंने उसे दूसरा चांस दिया।’

Bollywood Tadka

दीपिका ने आगे कहा था- उसने मुझसे माफी, तो मैंने उसे माफ कर दिया लेकिन मुझे उन सब चीजों से बाहर आने में बहुत समय लगा। मैं उस दौर से बाहर आ चुकी हूं। उसने जब मुझे पहली बार धोखा दिया तो मैं समझी कि इस रिलेशनशिप में या फिर मुझमें कोई कमी होगी, लेकिन जब किसी की आदत धोखा देने की हो, तो वह हमेशा धोखा देता है। दीपिका ने इस धोखे के बाद खुद को संभाला और फिर 2018 में रणवीर सिंह से शादी कर ली। अब दीपिका अपनी लाइफ में खुश है।

Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

deepika padukonebirthdayspecialBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...