main page

टीवी की 'संध्या बींदणी' ने करवाया ब्राइडल फोटोशूट, यैलो ड्रेस में दिखा दिलकश अंदाज

Updated 21 June, 2019 05:43:24 PM

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह इन दिनों शो ''कवच 2'' में नजर आ रहीं है। ''दिया और बाती हम'' फेम संध्या बींदणी ने अब सुपरनैचुरल शो की ओर रुख किया है।  शो में शुरुआत से ही दीपिका सिंह की शादी का ट्रैक दिखाया जा रहा हैं। महाराष्ट्रियन रीति रिवाज से सभी फंक्शन आयोजित किए गए हैं। प्री-वेडिंग सेरेमनी में दीपिका को पारंपरिक महाराष्ट्रियन आउटफिट और ज्वैलरी में देखा गया।

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह इन दिनों शो 'कवच 2' में नजर आ रहीं है। 'दिया और बाती हम' फेम संध्या बींदणी ने अब सुपरनैचुरल शो की ओर रुख किया है। 
शो में शुरुआत से ही दीपिका सिंह की शादी का ट्रैक दिखाया जा रहा हैं। महाराष्ट्रियन रीति रिवाज से सभी फंक्शन आयोजित किए गए हैं। प्री-वेडिंग सेरेमनी में दीपिका को पारंपरिक महाराष्ट्रियन आउटफिट और ज्वैलरी में देखा गया।

 

Bollywood Tadka

 

इस लुक में दीपिका ने फोटोशूट करवाया है। इसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की है। फैंस उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद कर रहे है।

 

Bollywood Tadka

 

दुल्हन के गेटअप में लाल लहंगे में दीपिका की जितनी तारीफ की जाए कम है। दीपिका के ब्राइडल लुक को कुंदन ज्वैलरी कॉम्पलिमेंट कर रही है।

 

Bollywood Tadka


बता दें कि कवच 2 में दीपिका के अपोजिट नमिक पॉल हैं। दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। दीपिका ने हाल ही में वेब सीरीज हलाला में डिजिटल डेब्यू किया। वेब शो ट्रिपल तलाक पर बेस्ड है।

 

Bollywood Tadka

 

दीपिका सिंह कुकिंग शो किचन चैम्पियन में भी नजर आई थीं।

 

Bollywood Tadka

 

दीपिका को टीवी शो ''दिया और बाती हम'' से घर घर में पॉपुलैरिटी मिली। शो में उन्होंने संध्या राठौड़ का रोल अदा किया था। उनके अपोजिट अनस राशिद थे।  

 

Bollywood Tadka

: Konika

deepika padukonebridal photoshootLatest Television Hindi NewsTV Celebs Actors Gossip NewsHindi TV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...