main page

दीपिका पादुकोण ने किया अनुष्का शर्मा का लुक कॉपी, तस्वीर आई सामने

Updated 10 July, 2018 11:10:03 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इंस्टा पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दीपिका रेड वेलवेट साड़ी पहनी हुई है और बालों का जुड़ा बनाया हुआ है। इसके साथ ही दीपिका ने अपने इस लुक को सपोर्ट करने के लिए जुड़े के चारों ओर लाल गुलाब लगाए हुए हैं। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इंस्टा पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दीपिका रेड वेलवेट साड़ी पहनी हुई है और बालों का जुड़ा बनाया हुआ है। इसके साथ ही दीपिका ने अपने इस लुक को सपोर्ट करने के लिए जुड़े के चारों ओर लाल गुलाब लगाए हुए हैं। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही है। 

 

Bollywood Tadka


दीपिका की इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस का कहना है कि उन्होंने दीपिका से पहली भी इस लुक में किसी अभिनेत्री को देखा है। दरअसल, दीपिका की इस तस्वीर को देखने के बाद अनुष्का शर्मा की सगाई का लुक सभी को एक बार फिर से याद आ रहा है। अनुष्का ने फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई रेड वेलवेट साड़ी अपनी सगाई में पहनी थी और बालों का जुड़ा बना कर उसे चारों ओर से लाल फूलों से सजाया था।

 


दीपिका पादुकोण की साड़ी भी काफी हद तक अनुष्का शर्मा की सगाई के लिए डिजाइन की सब्यासाची की गुलकंद बरगंडी जैसी ही दिखाई दे रही है। दीपिका को फैंस वेस्टर्न से ज्यादा ट्रेडिशनल लुक में पसंद करते हैं। दीपिका भी अकसर अवॉर्ड फंक्शंस से लेकर स्टार पार्टीज में ट्रेडिशनल लुक को अपनाकर फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट लाती रहती हैं।
 

:

anushka sharmadeepika padukonelookcopy

loading...