main page

दीपिका को नहीं पसंद रणवीर का ड्रेसिंग सेंस, शादी से पहले किए खुलासे

Updated 22 October, 2018 01:22:23 PM

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की डेट भी सामने आ गई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। बीते दिनों दीपिका एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ करण जौहर के चैट शो ''कॉफी विद करण'' 6 में बतौर पहले गेस्ट पहुंची थीं...

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की डेट भी सामने आ गई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। बीते दिनों दीपिका एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' 6 में बतौर पहले गेस्ट पहुंची थीं। इस दौरान दीपिका ने रणवीर को लेकर कई खुलासे किए हैं। 

Bollywood Tadka

शो के दौरान करण ने दीपिका से पूछा कि वो रणवीर किस बात से प्यार करती हैं, किस बात से नफरत करती हैं और ऐसा क्या है जो उन्हें जबरन बर्दाश्त करना पड़ता है। तब इस बात के जवाब देते हुए दीपिका ने कहा कि रणवीर बेहद इमोशनल इंसान हैं वो अपनी भावनाएं खुलकर बयां करते हैं...रणवीर की इसी खास चीज से वह प्यार करती हैं।

Bollywood Tadka

वहीं दीपिका ने कहा कि रणवीर का डेली रूटीन उन्हें ज्यादा पसंद नहीं है। वो कभी भी सोते हैं कभी भी उठते हैं। इसके अलावा दीपिका ने कहा कि उन्हें रणवीर का फैशन सेंस जबरन बर्दाश्त करना पड़ता है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि दीपिका और रणवीर पिछले करीब पांच सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और आने वाली 14/15 नवंबर को दोनों शादी कर लेंगे। इस क्यूट कपल की शादी का फैंस को काफी बेस्ब्री के साथ इंतजार है। 

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

 

: Neha

deepika padukonealia bhattkaran joharranveer singhkoffe with karan 6

loading...