बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का हाल ही में एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका स्कूल के बाहर स्ट्रीट फूड खाते नजर आ रही हैं। दीपिका को देखकर उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है।
20 Apr, 2019 07:04 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का हाल ही में एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका स्कूल के बाहर स्ट्रीट फूड खाते नजर आ रही हैं। दीपिका को देखकर उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है।
यह वीडियो दिल्ली के केंद्रीय विद्यालय पुष्प विहार के बाहर का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दीपिका के पीछे स्कूल का बोर्ड भी लगा है। इस वीडियो में दीपिका ब्लू कलर का कुर्ता, व्हाइट सलवार और दुपट्टा पहने दिख रही हैं। उन्होंने स्कूल बैग भी कंधे पर टांगा हुआ है।
दरअसल, दीपिका पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में फिल्म 'छपाक' शूटिंग कर रही थीं। खबरों के मुताबिक तो दीपिका की इस फिल्म की शूटिंग का दिल्ली शिड्यूल पूरा हो गया है और वह मुंबई वापिस लौट गई हैं।
फिल्म की बात करें तो 'छपाक' का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित 'छपाक' 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।