main page

रेड साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं दीपिका, अवाॅर्ड शो में 'मिसेज भवनानी' ने लूटी महफिल

Updated 19 December, 2019 10:11:48 AM

दीपिका पादुकोण एक ऐसी एक्ट्रेस है जिसे शो की लाइमलाइट चुराना अच्छे से आता है। बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में देने के बाद दीपिका सबसे मंहगी एक्ट्रेस बन गई हैं।

मुंबई: दीपिका पादुकोण एक ऐसी एक्ट्रेस है जिसे शो की लाइमलाइट चुराना अच्छे से आता है। बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में देने के बाद दीपिका सबसे मंहगी एक्ट्रेस बन गई हैं। 

Bollywood Tadka,Deepika Padukone image, Deepika Padukone photo, Deepika Padukone pictures

दीपिका बी-टाउन में सबसे ज्यादा पसंदीदा दीवाज में से एक हैं। वह हमेशा ही अपने लुक्स से फैंस का ध्यान खींच लेती हैं। ऐसी ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला। बीती रात दीपिका ने लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स में पहुंची।

Bollywood Tadka,Deepika Padukone image, Deepika Padukone photo, Deepika Padukone pictures

इस दौरान वह बेहद ही स्टाइलिश दिखीं। दीपिका फ्लोरल रेड साटन साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपनी साड़ी को डिजिटली प्रिंटेड ब्लाउज़ के साथ मैच किया है।

Bollywood Tadka,Deepika Padukone image, Deepika Padukone photo, Deepika Padukone pictures

अपने सिंपल लुक के लिए उन्होंने ब्राउन मैट आईशैडो, कोहल-रिमिम आईज़, न्यूड ब्लश और ब्राउन लिपस्टिक को चुना। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बन बनाया था, जिसपर दीपिका ने फूलों का गुच्छा-सा लगाया था। यहां उन्होंने जम कर पोज दिए। दीपिका ये लुक फैंस को काफी पसंद  आ रहा है। 

Bollywood Tadka,Deepika Padukone image, Deepika Padukone photo, Deepika Padukone pictures

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एसिड सर्वाइवर मालती का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक है।

Bollywood Tadka,Deepika Padukone image, Deepika Padukone photo, Deepika Padukone pictures

बुधवार को फिल्म का पहला साॅन्ग 'नोंक-झोंक' रिलीज हुआ। इसके अलावा दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगी। शादी के बाद यह कपल की एक-साथ पहली फिल्म है। यह फिल्म भी अगले साल रिलीज हो रही है।

: Smita Sharma

deepika padukonestunning looksareelokmat most stylish awards 2019BollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...