बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दोनों ही ब्रेकअप के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। जहां दीपिका ने रणवीर सिंह संग शादी कर ली है। वहीं रणबीर इन दिनों आलिया संग अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं।
19 Mar, 2019 10:48 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दोनों ही ब्रेकअप के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। जहां दीपिका ने रणवीर सिंह संग शादी कर ली है। वहीं रणबीर इन दिनों आलिया संग अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। आमतौर पर ब्रेकअप के बाद स्टार्स एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते, वहीं रणबीर और दीपिका की दोस्ती आज भी कायम है। हाल ही में दोनों की दोस्ती एक बार फिर देखने को मिली।
दरअसल, सोमवार रात दोनों को एक-साथ स्पाॅट किा गया। बता दें कि दोनों एक ब्रांड लाॅन्च इवेंट में पहुंचे थे। जिसकी तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं। तस्वीरों में दीपिका पिंक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं रणबीर पिंक टी-शर्ट और ब्लू जींस में हैंडसम लग रहे हैं।
इन तस्वीरों की खास बात यह है कि दोनों ने इवेंट से निकलने के बाद एक-दूसरे को क्लोज फ्रेंड्स की तरह गले लगाया और गाल पर किस किया। उनके इस हग और किस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इवेंट में रणवीर सिंह के गाने 'आंख मारे' में नाचे दोनों
बता दें कि इस इवेंट से दोनों की एक डांस वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में दीपिका और रणबीर ने रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' के गाने 'आंख मारे' पर थिरकाते नजर आ रहे हैं।
फैंस भी दोनों की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। रणबीर और दीपिका इस दौरान इतने सहज लग रहे थे कि फैन्स भी इनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। कुछ फैन्स तो यह भी कह रहे हैं कि दोनों की जोड़ी वाकई काफी अच्छी लगती है। एक यूजर ने तो यह भी लिखा कि रणवीर को भूल जाइए।
दीपिका और रणबीर की जोड़ी ही बेस्ट है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्हें दोनों का स्विट जेस्चर पसंद नहीं आया। उन्होंने कॉमेंट किया कि एक्स को इस तरह से गले लगाने की जरूरत नहीं थी। वहीं कुछ लोगों ने फनी कॉमेंट करते हुए रणबीर को आलिया भट्ट पर ज्यादा ध्यान देने की सलाह भी दी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट हैं। वहीं दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ विक्रांत मेसी नजर आने वाले हैं।