main page

एक बार फिर दीपिका ने रणवीर संग लिए सात फेरे, Ex बाॅयफ्रेंड रणबीर कपूर बने शादी के गवाह

Updated 20 March, 2019 03:45:43 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते साल इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। कुछ समय बाद दीपिका-रणवीर की रॉयल शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते साल इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। कुछ समय बाद दीपिका-रणवीर की रॉयल शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। तब से अब तक दोनों को डिनर डेट, एयरपोर्ट और अवॉर्ड फंक्शन में साथ-साथ देखा जाता है। वहीं अब दोनों ने एक बार फिर सात फेरे लिए।

 

 

इस बार ये शादी प्राइवेट नहीं थी और इस शादी के गवाह दीपिका के एक्स बाॅयफ्रेंड रणबीर कपूर बने। दरअसल, मंगलवार रात दीपिका-रणवीर एक अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे। इस अवॉर्ड शो को कार्तिक आर्यन और विक्की कौशल ने होस्ट किया। इन दोनों ने ही रणवीर-दीपिका की शादी करवाई। इस दौरान की वीडियो सोशल साइट पर भी काफी वायरल हो रही हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Deepika After Receiving Her Best actress Award from Ranveer and SLB she said “You have been my most amazing partner in crime. I think my films wouldn't have been special, if you weren't my partner in them.” - Deepika to Ranveer during her speech at Zee Cine Awards ❤️😭😭😭 - — ديبيكا بعذ حصولها على جائزة افضل ممثلة لبادمافات واللي سلمها الجائزة رانفير وسانجاي ليلا وتقول لرانفير "لقد كنت شريكي الأكثر اذهالاً. أعتقد أن أفلامي لن ستكون مميزة ، إذا لم تكن شريكي فيها. "- 😭❤️❤️❤️❤️ - — #ranveersingh #deepikapadukone #deepveer @deepikapadukone @ranveersingh

A post shared by ᴅᴇᴇᴘᴠᴇᴇʀ | FAN ACCOUNT (@deepveer.video) on Mar 19, 2019 at 1:03pm PDT

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही फिल्म 'छपाक' की शूटिंग शुरू करेंगी। शादी के बाद ये दीपिका की पहली फिल्म होगी। वहीं रणवीर फिल्म '83' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित होगी। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगे। 

: Smita Sharma

deepika padukoneranveer singhmarriedagainaward nightranbir kapoorBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...