बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण संग शादी रचाई थी। इस शादी में करीबी फ्रेंड्स और फैमिली शामिल थी। आज यह कपल अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा है।
15 Nov, 2019 09:02 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण संग शादी रचाई थी। इस शादी में करीबी फ्रेंड्स और फैमिली शामिल थी। आज यह कपल अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा है।
जहां पहली एनिवर्सरी पर वीरवार को यह कपल फैमिली संग तिरुपति मंदिर पहुंचा। दोनों की इस दौरान की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।
तस्वीरोंं में दोनों हमेशा की तरह इस बार भी परफेक्ट और प्यारे लग रहे हैं।
दीपिका ने इस दौरान रेड कलर के सूट में खूबसूरत लग रही है। इसके साथ मिनिमल मेकअप, मांग में सिंदूर, गले का नेकलेस उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है।
वहीं रणवीर भी उनसे मिलते जुलते रंग के एथनिक वियर में दिखें। दीपिका और रणवीर दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं तस्वीरों में, जो भी उन्हें देख रहा है तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है।
काम की बात करें तो दीपिका और रणवीर कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आएंगी।
इसके अलावा दीपिका लक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ पर बनी फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ विक्रांत मैसी हैं।