main page

मिनम्मा हो, नैना हो या फिर मोहिनी हर किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया है  दीपिका पादुकोण ने

Updated 25 June, 2018 06:22:21 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री में से एक है। उन्हें तीन फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। दीपिका का नाम टाइम की दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट में शामिल हुआ हैं। दीपिका ने अपने करियर में कई फिल्में

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री में से एक है। उन्हें तीन फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। दीपिका का नाम टाइम की दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट में शामिल हुआ हैं। दीपिका ने अपने करियर में कई फिल्में की है। इन सब फिल्मों में उनका अलग किरदार रहा है। 

 

Bollywood Tadka

 

ओम शांति ओम (2007)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म1970 के दशक में हुए महत्वाकांक्षी एक्टर ओम की हत्या कर दी जाती है। वह पुर्नजन्म प्राप्त करता है। वह अपने मृत्यु के रहस्य को खोजने और अपने पिछले जीवन के प्यार को खोजने का प्रयास करता है। इस फिल्म में दीपिका का नाम शांतिप्रिय और सैंडी होता है।

 

Bollywood Tadka

 

बचना ऐ हसीनो (2008)

फिल्म 'बचना ऐ हसीनो' एक रोमांटिक नाटक फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, बिपाशा बसु, दीपिका पादुकोण और मिनिशा लांबा मुख्य किरदार में हैं। राज( रणबीर कपूर) सबके दिलों की धड़कन है। फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम गायत्री है। यह 2008 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

 

Bollywood Tadka

 

हाउसफुल (2010)

इस फिल्म में एक आदमी सच्चे प्यार को खोजने का प्रयास करता है, लेकिन इसके बदले झूठ के जाल में फंस जाता है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, बोमन ईरानी और अर्जुन रामपाल मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म में दीपिका ने सैंडी नाम की लड़की का रोल प्ले किया।

 

Bollywood Tadka

 

देसी बॉयज (2011)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादूकोण की फिल्म देसी बॉयज एक रोमांटिक काॅमेडी फिल्म है। इस फिल्म को रोहित धवन ने डायरेक्ट किया। फिल्म में दीपिका राधिका अवस्थी के किरदार में नजर आईं जो निक से प्यार करती है। 

 

Bollywood Tadka

 

चेन्नई एक्सप्रेस (2013)

यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है जो रोहित शेट्टी द्वारा डायरेक्ट की गई है। फिल्म में दीपिका के अलावा शाहरुख खान मुख्य किरदार में हैं। इसमें शाहरुख जो राहुल का किरदार निभा रहे हैं जो एक स्थानीय डॉन की बेटी के साथ प्यार हो जाता है। फिल्म में दीपिका का नाम मिनम्मा लोचनी हैं।

 

Bollywood Tadka

 

रेस 2 (2013)

यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह 2008 में रिलीज हुई फिल्म रेस का दूसरा पार्ट है।  इसमें सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, जैकीलीन फर्नांडीज के साथ अमिषा पटेल और अनिल कपूर की प्रमुख भूमिकाओं में शामिल है। फिल्म में सैफ अपने प्रेमी और अपराध में साथी की मौत का बदला लेता है। फिल्म में दीपिका नाम अलीना है। 

 

Bollywood Tadka

 

गोलियों की लीला-रासलीला (2013) 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादूकोण की फिल्म 'गोलियों की लीला-रासलीला' सुपरहिट गई थी। वहीं इस फिल्म की कहानी की बात करें तो राम और लीला दो अलग-अलग कबीलों के खास घरानों के हैं। दोनों के कबीलों के लोग एक-दूसरे के जान के दुश्मन हैं और फूटी आंख नहीं सुहाते मगर प्यार कहां ये सब देखता है। राम और लीला एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। कुछ टि्वस्ट के बाद राम अपने समुदाय का मुखिया बन जाता है और लीला अपने समूह की। नतीजे में नया खून खराबा शुरू हो जाता है। अंत में दोनों मर जाते हैं। इस फिल्म में दीपिका ने अपना रोल बहुत अच्छे से निभाया है। फिल्म में उनके किरदार का नाम लीला है।

 

Bollywood Tadka

 

ये जवानी है दीवानी (2013)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादूकोण की फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' यंग जनरेशन की फिल्म है। इस फिल्म में दीपिका के साथ रणबीर कपूर भी थे। इस फिल्म को भी लोगों ने बेहद पसंद भी किया था। वहीं इस फिल्म में दीपिका और रणबीर की केमिस्ट्री भी फैंस को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म में दीपिका ने नैना तलवार नाम की एक साधारण लड़की का किरदार निभाया।

 

Bollywood Tadka

 

हैप्पी न्यू ईयर (2014)

ये एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसकी निर्देशक फराह खान हैं तथा निर्माता गौरी खान हैं। इसके मुख्य कलाकार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, विवान शाह, सोनू सूद, स़ारा-जेन डियास और जैकी श्रॉफ हैं। यह एक ऐसी फिल्म है जो संगीत से भरी है। फिल्म में एक गैंग है जो एक चोरी को अंजाम देता है। फिल्म में दीपिका मोहिनी जोशी का किरदार निभा रही हैं जो पेशे से एक डांसर है।

 

Bollywood Tadka

 

बाजीराव मस्तानी (2015)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादूकोण की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' एक भारतीय ऐतिहासिक रोमांस फिल्म है, जिसका निर्देशन और निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव और उसकी दूसरी पत्नी मस्तानी के बारे में बताती है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने ये दोनों मुख्य किरदार निभाए हैं, प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव की पहली पत्नी का व तन्वी आज़मी ने बाजीराव की मां का किरदार निभाया है। वहीं अगर उनके रोल के बारे में बात करें तो इस फिल्म में भी दीपिका (मस्तानी) ने बहुत मेहनत की थी जोकि आखिर में रंग लाई थी।

 

:

Deepika padukoneReel namesmovies

loading...