main page

रणवीर से शादी के लिए दीपिका ने हटवाया अपने एक्स के नाम का टैटू, ये रहा बड़ा सबूत

Updated 21 November, 2018 09:48:27 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की। बीते दिन ही दोनों मुंबई से बैंगलोर रवाना हो गए हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की। बीते दिन ही दोनों मुंबई से बैंगलोर रवाना हो गए हैं। इस दौरान हां दीपिका ने अॉफ व्हाइट कलर का फ्रॉक सूट पहन रखा था, वहीं रणवीर ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ था।

Bollywood Tadka

सोशल मीडिया पर इन दोनों की यह तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगी लेकिन अब इसी बीच एक और खबर सामने आई हैं। सामने आई तस्वीरों और वीडियो को अगर आप ध्यान से देखें तो आपको पता चलेगा की दीपिका के गर्दन में बना 'RK' का टैटू अब नहीं है।

Bollywood Tadka

पिछले कुछ दिनों से दीपिका ऐसे ही कपड़ों में नजर आ रही थी जिसमें गर्दन पूरी तरह से ढकी हुई दिखे लेकिन अब दीपिका के गर्दन से रणबीर कपूर का टैटू हमेशा के लिए निकाल दिया गया है।

 

Bollywood Tadka

इसके बाद यह साफ हो जाता हैं की दीपिका अब सात जन्मों के लिए रणवीर सिंह की बन गई हैं। इसके साथ ही वह रणबीर कपूर से जुड़ी कोई भी निशानी अपने पास नहीं रखना चाहतीं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि बी-टाउन के इस कपल की शादी काफी प्राइवेसी में हुई। दीपवीर की तस्वीरों के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। दीपिका और रणवीर की फोटो के लिए हर कोई बेताब दिख रहा था। रणवीर और दीपिका की मुलाकात संजय लीला भंसाली की 'रामलीला' के दौरान ही हुई थी।

Bollywood Tadka

इसी फिल्म के इनका प्यार परवान चढ़ा और अब शादी के मंडप तक पहुंच चुका है।  दोनों ने अपने करियर में तीन सबसे सफल फिल्में 'बाजीराव मस्तानी', 'रामलीला' और 'पद्मावत' दी हैं। इनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।

Bollywood Tadka

: Neha

deepika padukoneremoverk tattoopost weddingranveer singh

loading...