main page

अंजान शख्स के आगे हाथ जोड़ने पर मजबूर हुईं दीपिका, लेकिन उसने जिद्द पूरी करके लिया दम

Updated 15 June, 2018 05:11:53 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं। उनको अक्सर अपनी मां के साथ शॉपिंग करते हुए स्पॉट किया जाता है। हाल ही में दीपिका एक फिल्म की स्पेशल स्क्रिनिंग में पहुंची थीं। जहां फिल्मी जगत के कई स्टार्स पहुंचे थे। वहीं दीपिका के साथ साथ एेसी घटना घटी जो उनके लिए कभी न

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं। उनको अक्सर अपनी मां के साथ शॉपिंग करते हुए स्पॉट किया जाता है। हाल ही में दीपिका एक फिल्म की स्पेशल स्क्रिनिंग में पहुंची थीं।

Bollywood Tadka

जहां फिल्मी जगत के कई स्टार्स पहुंचे थे। वहीं दीपिका के साथ साथ एेसी घटना घटी जो उनके लिए कभी न भूलने वाला लम्हा बन गया था।

Bollywood Tadka

दरअसल, वहां एक अनजान लड़का अपनी जिद्द पूरी करने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़कर दीपिका के पास पहुंच गया था। सुरक्षा गार्डों ने फिर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सबको इधर-उधर करके फिर से वह दीपिका के पास पहुंच गया। दीपिका उस लड़के को इग्नोर करती हुई नजर आईं। यहां तक कि उन्होंने उस लड़के सामने हाथ जोड़े लेकिन वह नहीं माना।

Bollywood Tadka

आखिरकार उसने अपनी जिद्द पूरी करके ही दम लिया। उस लड़के की जिद्द थी कि दीपिका के साथ एक क्लोज सेल्फी लेना। दीपिका उसके साथ सेल्फी लेने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं पर उस लड़के की जिद के सामने आखिरकार दीपिका को झुकना ही पड़ा था।

:

deepika padukonerequest boyfilmScreening

loading...