main page

रिसेप्शन में दीपिका ने पहनी सबसे महंगी साड़ी, फैंस ने की एडवांस बुकिंग

Updated 23 November, 2018 11:25:45 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी है। तब से ही दीपिका अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियों में है। बंगलूरू रिसेप्शन में भी दीपिका ने अपने लुक को लेकर चर्चा बटोरी। इस दौरान दीपिका ने गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनीं थी। खबरों की मानें तो दीपिका की इस साड़ी का क्रेज लोगों के बीच बहुत है। यहां तक कि स्टोर से सारी साड़ियां भी बिक चुकी हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी है। तब से ही दीपिका अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियों में है। बंगलूरू रिसेप्शन में भी दीपिका ने अपने लुक को लेकर चर्चा बटोरी। इस दौरान दीपिका ने गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनीं थी। खबरों की मानें तो दीपिका की इस साड़ी का क्रेज लोगों के बीच बहुत है। यहां तक कि स्टोर से सारी साड़ियां भी बिक चुकी हैं।  

 

Bollywood Tadka


Zoom टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक फैंस में दीपिका की इस साडी़ का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अंगाड़ी गैलेरिया से दीपिका की मां ने यह साड़ी ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक स्टोर से इस साड़ी के सारे पीस बिक चुके हैं। स्टॉक खत्म होने के बाद भी लोग अपने फोन नंबर्स देकर गए हैं ताकि साड़ी आ जाए तो उन्हें जानकारी दे दी जाए। सूत्रों की मानें तो दीपिका की सिल्क गोल्डन साड़ी की कीमत करीब 2 से 3 लाख रुपए है। इस साड़ी के साथ दीपिका ने रॉयल टच देते हुए मोतियों का हार मांग में सिंदूर और बालों का टाइट बन बनाया। जबकि रणवीर ब्लैक और गोल्डन कॉम्बिनेशन की शेरवानी पहने हुए थे। दीपिका के बंगलूरू रिसेप्शन के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल भी उठे। लोगों ने तस्वीरें देखकर कहा कि दीपिका ने अनुष्का शर्मा को कॉपी किया है। 

 

Bollywood Tadka

 

सोशल मीडिया पर दोनों को कंपेयर किया जाने लगा। दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने दिल्ली वाले रिसेप्शन में रेड कलर की साड़ी पहनी थी। साथ ही गले में चोकर के साथ बालों का टाइट बन बनाकर मांग में सिंदूर लगाया था। वहीं विराट ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आए थे। अब जब दीपिका और रणवीर का रिसेप्शन हुआ तो उनकी तुलना विरुष्का से होने लगी।

 

Bollywood Tadka


फिलहाल बंगलूरू में रिसेप्शन देने के बाद दीपवीर मुंबई लौट चुके हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। 28 नवंबर को यह दोनों मुंबई के ग्रैंड हयात में दूसरा रिसेप्शन दे रहे हैं। जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस शादी में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों को न्यौता भेजा गया है। कहा जा रहा है इस रिसेप्शन में करीब 3000 लोग शामिल होंगे। 

: Konika

Deepika Padukone3 Lakh RupeesSareeBengaluru Reception

loading...