main page

आलीशान बंगला खरीदने के बाद अब लग्जरी कार Mercedes-Maybach GLS600 के मालिक बने दीपवीर, करोड़ों में है कीमत

Updated 04 September, 2022 10:38:16 AM

बाॅलीवुड के बेस्ट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर ही किसी ना किसी बात के चलते खबरों में बने रहते हैं। बीते महीने ही कपल ने  ने मुंबई के करीब एक समुद्र तट पर अलीबाग में  करोड़ों का आलीशान बंगला खरीदा था। इस बंगले की कीमत 22 करोड़ बताई जा रही थी। वहीं अब कपल ने शानदार लग्जरी गाड़ी खरीदी है। रणवीर और दीपिका की कार क्लेकशन में Mercedes-Maybach GLS600 शामिल हो गई है।

मुंबई: बाॅलीवुड के बेस्ट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर ही किसी ना किसी बात के चलते खबरों में बने रहते हैं। बीते महीने ही कपल ने  ने मुंबई के करीब एक समुद्र तट पर अलीबाग में  करोड़ों का आलीशान बंगला खरीदा था। इस बंगले की कीमत 22 करोड़ बताई जा रही थी।

Bollywood Tadka

वहीं अब कपल ने शानदार लग्जरी गाड़ी खरीदी है। रणवीर और दीपिका की कार क्लेकशन में Mercedes-Maybach GLS600 शामिल हो गई है।

Bollywood Tadka

उन्होंने  ब्लू कलर की Mercedes-Maybach GLS600 खरीदी है जिसकी कीमत 2.8 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) बताई जा रही हैं। कपल की कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

Bollywood Tadka

Mercedes-Maybach GLS600 सबसे शानदार SUV है इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक पैनोरमिक स्लाइडिंग सनरूफ, वेंटिलेटेड मसाज सीट्स सहित भरपूर फीचर्स दिए गए हैं। इसके केबिन में बैठते ही लग्जरी एहसास होता है।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे। वहीं दीपिका जल्द शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आएंगी।इसके अलावा दीपिका, अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ नाग अश्विन की अगली फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं। इतना ही नहीं दीपिका अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में और ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में दिखेंगी। 

Content Writer: Smita Sharma

Deepika PadukoneRanveer SinghMercedes-Maybach GLS600Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...