टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल की मां को बीते दिनों कोरोना वायरस हो गया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल से मदद की गुहार लगाई थी। अब हाल ही में दीपिका की ओर से गुड न्यूज आई है। खबर है कि दीपिका की मां ने कोरोना को मात दे दी है और घर वापस लौट आई हैं। इस पर एक्ट्रेस ने अब सीएम का शुक्रिया अदा भी किया है।
25 Jun, 2020 01:56 PMबॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल की मां को बीते दिनों कोरोना वायरस हो गया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल से मदद की गुहार लगाई थी। अब हाल ही में दीपिका की ओर से गुड न्यूज आई है। खबर है कि दीपिका की मां ने कोरोना को मात दे दी है और घर वापस लौट आई हैं। इस पर एक्ट्रेस ने अब सीएम का शुक्रिया अदा भी किया है।
दीपिका सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, मेरी मां की सुरक्षा के लिए दुआ करने वालों का दिल से शुक्रिया। अब वो घर लौट चुकी हैं और सुरक्षित हैं। इस वक्त में जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया मैं उनकी आभारी रहूंगी, दिल से शुक्रिया। ट्वीट करते हुए दीपिका ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदियो को टैग किया है।
काम की बात करें तो दीपिका सिंह ने टीवी सीरियल दीया और बाती हम में संध्या रोराज राठी के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरीं हैं। इसका अलावा एक्ट्रेस ये रिश्ता क्या कहलाता है और कवच ... महा शिवरात्रि जैसे शो का हिस्सा रह चुकीं हैं।