एक्टर वरुण धवण और नताशा दलाल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने द मैंशन हाउस में एक दूजे का हाथ पकड़कर सात फेरे लिए। शादी के बाद सभी बॉलीवुड स्टार्स वरुण और नताशा को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।
25 Jan, 2021 10:51 AMमुंबई. एक्टर वरुण धवण और नताशा दलाल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने द मैंशन हाउस में एक दूजे का हाथ पकड़कर सात फेरे लिए। शादी के बाद सभी बॉलीवुड स्टार्स वरुण और नताशा को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में.......
दीपिका पादुकोण
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने वरुण और नताशा को शादी की शुभकामनाएं दी है। दीपिका ने लिखा- आप दोनों को शादी की बहुत-बहुत बधाई हो।
नेहा धूपिया
एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी वरुण और नताशा को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।
अनुष्का शर्मा
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर वरुण और नताशा को शादी बधाई दी है। अनुष्का ने लिखा- आप दोनों को शादी की बधाई हो। आप हमेशा खुश रहे और एक-साथ रहे।
अनुपम खेर
एक्टर अनुपम खेर ने भी वरुण और नताशा को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।