main page

इस एक्सरसाइज से हमेशा जवान रहेंगी दीपिका, देखिए वीडियो

Updated 13 September, 2019 01:15:39 PM

जितना हम दीपिका पादुकोण को सिल्वर स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं, उतना ही जिम में उनका वर्कआउट देखना भी पसंद है। इसमें कोई दोराय नहीं कि दीपिका बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस में से एक हैं। आज, दीपिका पादुकोण की ट्रेनर ने इंस्टाग्राम पर दीपिका का एक अद्भुद पिलेट्स एक्सरसाइज करते हुए वीडियो पोस्ट किया।

बॉलीवुड तड़का टीम। जितना हम दीपिका पादुकोण को सिल्वर स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं, उतना ही जिम में उनका वर्कआउट देखना भी पसंद है। इसमें कोई दोराय नहीं कि दीपिका बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस में से एक हैं। आज, दीपिका पादुकोण की ट्रेनर ने इंस्टाग्राम पर दीपिका का एक अद्भुद पिलेट्स एक्सरसाइज करते हुए वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में, दीपिका पादुकोण ब्लैक ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। रीढ़ की हड्डी को लहराते हुए दिख रही दीपिका के इस वीडियो पर कैप्शन दिया है "क्या आपको नहीं लगता दीपिका हमेशा जवान रहेंगी"

 

दीपिका कुछ दिन पहले ही डायरेक्टर कबीर खान की '83 की शूटिंग के बाद लौटी हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की पत्नी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। दीपिका फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका में होंगी, इसलिए एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले रोमी देव से मुलाकात की थी। एक इंटरव्यू में, दीपिका ने कहा था कि उनसे मिलकर वह इंस्पायर फील करती हैं। उनकी एनर्जी तरोताजा हैं और वह बुद्धिमान और ज्ञानवान हैं।

Bollywood Tadka, Deepika 83

कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण लालबागचा राजा गणपति पंडाल के दर्शन के लिए गईं थीं। कार से बाहर निकलते ही दीपिका के फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया था। तस्वीरों में दीपिका को सुनहरे रंग की भारी कढ़ाई वाली साड़ी और बड़े झुमके पहने देखा गया। 

: Smita Sharma

Deepika PadukoneGymTrainerExerciseEntertainment NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsBollywood NewsBollywood GossipCelebrity News

loading...