main page

रणवीर सिंह के लिए दीपिका खुद तैयार करती है ये खास डिश

Updated 10 February, 2019 02:28:26 AM

इन दिनों बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कपल में से एक हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। आए दिन दोनों की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती...

मुंबईः इन दिनों बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कपल में से एक हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। आए दिन दोनों की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से कॉम्प्लीमेंट भी करते हैं। अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर लवी-डवी कमेंट करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले रणवीर ने कहा था कि दीपिका से शादी होने के बाद वह खुद को सबसे खुशनसीब इंसान समझते हैं और अब रणवीर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ बातें शेयर की हैं।
Bollywood Tadka
रणवीर ने बताया कि दीपिका उन्हें अपने हाथ से खाना बनाकर खिलाती हैं। वह घर से उन्हें नाश्ता किए बिना निकलने नहीं देती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दीपिका उनके लिए एक स्पेशल रसम और चावल बनाती हैं जो उन्हें बहुत पसंद है। इसके बाद रणवीर शर्माते हुए मुस्कुराने लगे।

इसी के साथ जानकारी के लिए बता दें दीपिका ने जानी-मानी कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान के साथ काम करने जा रही हैं। जी हां, खबरें हैं कि फराह खान बहुत जल्द दीपिका को लेकर एक्शन-कॉमेडी फिल्म बना सकती हैं। फराह एक बार फिर दीपिका के साथ काम करना चाहती हैं। कहा जा रहा है कि फराह ने अपकमिंग एक्शन कॉमेडी फिल्म के लिए दीपिका को अप्रोच किया है। फराह की एक्शन कॉमेडी प्रोजेक्ट में फीमेल कैरेक्टर का मजबूत रोल है।
Bollywood Tadka
फराह खान का मानना है कि दीपिका ही किरदार में फिट बैठेंगी। इस वक्त दीपिका के पास सिर्फ मेघना गुलजार की छपाक है। मार्च में एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की चर्चा है। फराह की ये एक्शन-कॉमेडी मूवी बेहद खास है। पहली बार वे रोहित शेट्टी के साथ काम करने वाली हैं। इसी के साथ फराह ऐसी पहली महिला निर्देशक बनेगी जो रोहित शेट्टी पिक्चर्स के बैनर तले डायरेक्शन करेंगी।

: Pawan Insha

deepikafarah khanbollywoodranveer singh

loading...