main page

निकयंका की रिसेप्शन में दीपवीर पर टिकी सबकी निगाहें, दिलकश अदाओं से लूटी महफिल

Updated 21 December, 2018 01:20:50 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीती रात मुंबई में अपनी शादी की तीसरी रिसेप्शन दी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारो ने शिरकत की। लेकिन सबकी निगाहें तब थम गई जब पार्टी में दीपवीर पहुंचे। अपने चार्मिंग अंदाज से इन्होंने सबके दिल लूट लिए। यहां पर दोनों काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आए।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीती रात मुंबई में अपनी शादी की तीसरी रिसेप्शन दी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारो ने शिरकत की। लेकिन सबकी निगाहें तब थम गई जब पार्टी में दीपवीर पहुंचे। अपने चार्मिंग अंदाज से इन्होंने सबके दिल लूट लिए। यहां पर दोनों काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आए।

 

Bollywood Tadka, दीपिका पादुकोण इमेज, रणवीर सिंह इमेज, निकयंका रिसेप्शन पार्टी इमेज

 

इस दौरान दीपिका ने ब्लैक और गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद ही हॉट लग रही थी। वहीं रणवीर सिंह ने दीपिका संग मैचिंग करते हुए ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों ही रॉयल लुक में काफी जच रहे थे।

 

Bollywood Tadka, दीपिका पादुकोण इमेज, रणवीर सिंह इमेज, निकयंका रिसेप्शन पार्टी इमेज

 

बता दें कि प्रियंका ने ये पार्टी खास बॉलीवुड सितारो के लिए रखी थी। इससे पहले वह दो रिसेप्शन दे चुकी है, जिसमें उनके करीबियों ने शिरकत की थी।

 

Bollywood Tadka, दीपिका पादुकोण इमेज, रणवीर सिंह इमेज, निकयंका रिसेप्शन पार्टी इमेज

 


दो रीति-रिवाज से हुई निकयंका की शादी

 

प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए। क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी में प्रियंका व्हाइट शिमर लेस गाउन पहने बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।

 

Bollywood Tadka, दीपिका पादुकोण इमेज, रणवीर सिंह इमेज, निकयंका रिसेप्शन पार्टी इमेज

 

वहीं 75 फीट लंबी वे उनके लुक को कम्पलीट कर रह थी वहीं नि डबल ब्रेस्टेड टेक्सीडो सूट पहने खू जच रहे थे। दोनों के कैथोलिक लुक को डिजाइनर राल्फ लॉरे ने डिजाइन किय था। 

 

Bollywood Tadka, दीपिका पादुकोण इमेज, रणवीर सिंह इमेज, निकयंका रिसेप्शन पार्टी इमेज

 

वही हिंदू रीति-रिवाज की बात करें तो इस दौरान प्रियंका रेड कलर का लहंगा पहने काफी सुंदर लग रही थीं। वहीं निक भी देसी अंदाज में शेरवानी पहने घोड़ी पर दुल्हन को लेने पहुंचे थे। शादी की सभी रस्मों को पारंपरिक तरीके से निभाया गया।दोनों के हिंदु लुक को सब्यसाची ने डिजाइन किया था।

 

Bollywood Tadka, दीपिका पादुकोण इमेज, रणवीर सिंह इमेज, निकयंका रिसेप्शन पार्टी इमेज

 


वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों द स्काई इज पिंक की दूसरे शेड्यूल की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि शादी की वजह से उन्होंने शूटिंग से किनारा कर लिया है। बताया जा रहा है कि जनवरी के पहले हफ्ते में प्रियंका वापस भारत लौटेंगी और काम में जुट जाएंगी। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर अहम किरदार में नजर आएंगी।

Bollywood Tadka, दीपिका पादुकोण इमेज, रणवीर सिंह इमेज, निकयंका रिसेप्शन पार्टी इमेज

 

: Konika

deepveer hindi newsdeepika padukone hindi newsranveer singh hindi newspriyanka chopra hindi newsnick jonas hindi newsreceptionBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...