main page

Domestic Violence Case:दूसरी बार भी अदालत में पेश नहीं हुए हनी सिंह,कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा-'कानून से ऊपर कोई नहीं'

Updated 28 August, 2021 12:55:30 PM

फेमस रैपर और सिंगर हनी सिंह इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इसी महीने की शुरुआत में हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। शालिनी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। इसी मामले में हनी सिंह को आज तीस हजारी कोर्ट के सामने पेश होना था। मगर दूसरी बार वे कोर्ट में पेश नहीं हुए इसपर कोर्ट ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई।  मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तान्या सिंह ने कहा- ''कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। मैं यह देखकर हैरान हूं कि इस मामले को इतने हल्के में कैसे

मुंबई: फेमस रैपर और सिंगर हनी सिंह इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इसी महीने की शुरुआत में हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। शालिनी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। इसी मामले में हनी सिंह को आज तीस हजारी कोर्ट के सामने पेश होना था। मगर दूसरी बार वे कोर्ट में पेश नहीं हुए इसपर कोर्ट ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई। 

Bollywood Tadka

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तान्या सिंह ने कहा- 'कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। मैं यह देखकर हैरान हूं कि इस मामले को इतने हल्के में कैसे लिया जा रहा है।' नाराजगी जताते हुए अदालत ने सिंह के वकील से कहा- 'हनी सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए। आपने उनकी आय का हलफनामा दाखिल नहीं किया है और दलीलों के साथ भी तैयार नहीं हैं।'

Bollywood Tadka

इतना ही नहीं मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने हनी सिंह को अदालत में पेश होने का एक आखिरी मौका दिया। इसके साथ ही उनसे इस आचरण को दोबारा ना दोहराने के लिए कहा। कोर्ट ने 3 सितंबर को साढ़े 12 बजेहनी सिंह को खुद पेश होने का आदेश दिया है। बता दें कि हनी सिंह ने चिकित्सा कारणों का हवाला देते हुए मामले में पेशी से छूट की मांग करते हुए एक आवेदन दिया। वहीं उनकी पत्नी कोर्ट में पेश हुईं।

Bollywood Tadka


क्या है मामला?

हनी सिंह के खिलाफ कोर्ट में घरेलू हिंसा के तहत मुकदमा दाखिल किया है। अपनी याचिका में हनी सिंह की पत्नी ने पति हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह, अपनी सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और अपनी ननद स्नेह सिंह को पार्टी बनाया है। अपने 120 पन्नों की याचिका में पत्नी शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह पर कई आरोप लगाए। पत्नी शालिनी तलवार ने अपनी याचिका में हनी सिंह और अपने हनीमून के कड़वे अनुभव के बारे में भी बताते हुए कहा-'हमें मॉरिशस का हनीमून पैकेज गिफ्ट किया गया था। हम वहां पहुंचे तो मुझे हनी सिंह का व्यवहार बदला हुआ लगा।

Bollywood Tadka

रूखे बरताव के बारे में जब मैने पूछा तो वो आगबबूला हो गया। उसने बेड पर मुझे धक्का देकर गिरा दिया और चिल्लाने लगा कि 'यो यो हनी सिंह से सवाल करने की हिम्मत किसी की नहीं होती तो तुम भी मुझसे कभी कोई सवाल मत करना। आगे से उसने मेरी पिटाई करनी शुरू कर दी।' शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है।

वहीं हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टेमेंट जारी किया था। इस स्टेटमेंट में उन्होंने कहा कि, "मेरी पत्नी शालिनी सिंह द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे हैं। मैं इन आरोपों से बेहद दुखी हूं। मैंने आज से पहले कभी पब्लिक स्टेटमेंट नहीं दिया है। 
 

Content Writer: Smita Sharma

domestic violence caseDelhi courtYo Yo Honey SinghShalini SinghBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...