main page

‘Delhi Crime’: निर्भया कांड पर आधारित वेब सीरीज की नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

Updated 22 March, 2019 09:01:11 PM

निर्भया कांड के बारे में तो सभी जानते ही होंगे। वहीं निर्भया कांड जिसने पूरे देश को आग बबूला होने पर मजबूर कर दिया था। निर्भया को इंन्साफ दिलाने के लिए पूरा देश सड़को पर उतर आया था। आज इस कांड को हुए 7 साल हो चुकें हैं। अब इस पर सीरीज काफी चर्चा में है। जी हां, साल 2012 में हुए निर्भया सामूहिक बलात्

मुंबईः निर्भया कांड के बारे में तो सभी जानते ही होंगे। वहीं निर्भया कांड जिसने पूरे देश को आग बबूला होने पर मजबूर कर दिया था। निर्भया को इंन्साफ दिलाने के लिए पूरा देश सड़को पर उतर आया था। आज इस कांड को हुए 7 साल हो चुकें हैं। अब इस पर सीरीज काफी चर्चा में है। जी हां, साल 2012 में हुए निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड पर आधारित वेब सीरीज ‘डेल्ही क्राइम’ की शुक्रवार से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू हो गई। सात भाग की इस सीरीज का निर्देशन भारतीय मूल के कनाडा के रहने वाले निर्देशक रिची मेहता ने किया है। इस वेब सीरीज में उन छह लोगों को पकडऩे के लिए की गई जांच को दिखाया गया है जिन्होंने राजधानी में चलती बस में दिसंबर की सर्द रात में 23 वर्षीय लड़की से बलात्कार किया था। सिंगापुर के एक अस्पताल में 13 दिन बाद पीड़िता की मौत हो गई थी।
Bollywood Tadka
इस फिल्म को बनाने के पीछे के बारें में बात करें तो मेहता ने बताया कि दिल्ली पुलिस में कार्यरत उनके पारिवारिक मित्र ने इस विषय पर फिल्म बनाने का उन्हें सुझाव दिया था। उन्होंने निचली अदालत में चार वयस्क आरोपियों को दोषी ठहराने और मौत की सजा सुनाए जाने के बाद 2013 में शोध शुरू किया। निर्देशक ने बताया कि चार साल के शोध और लेखन के बाद 430 पेज़ की कहानी तैयार हो गई।

: Pawan Insha

delhi crimebollywood takdabollywood newsnirbhayabollywood latest newsbollywood biopic

loading...