main page

सपना चौधरी पर लगा करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की शिकायत

Updated 11 February, 2021 12:45:49 PM

अपने डांस मूव्स और लुक्स को लेकर चर्चा में रहने वाली हरियाणवी  डांस क्वीन सपना चौधरी मुसीबतों में घिरतीं नजर आ रही हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एक FIR दर्ज की है। ये शिकायत उनके खिलाफ धोखाधड़ी मामले दर्ज की गई है। ऐसे में जल्द ही सपना को दिल्ली पुलिस के सवालों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सपना चौधरी के खिलाफ ये मामला दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले 5 लोगों धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज कराया है। उनका कहना है कि डांस प्रोग्राम करने के लिए सपना ने उनसे 6 करोड़

बॉलीवुड तड़का टीम. अपने डांस मूव्स और लुक्स को लेकर चर्चा में रहने वाली हरियाणवी  डांस क्वीन सपना चौधरी मुसीबतों में घिरतीं नजर आ रही हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एक FIR दर्ज की है। ये शिकायत उनके खिलाफ धोखाधड़ी मामले दर्ज की गई है। ऐसे में जल्द ही सपना को दिल्ली पुलिस के सवालों का सामना करना पड़ सकता है। 

Bollywood Tadka

 

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सपना चौधरी के खिलाफ ये मामला दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले 5 लोगों धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज कराया है। उनका कहना है कि डांस प्रोग्राम करने के लिए सपना ने उनसे 6 करोड़ रुपये लिए थे, लेकिन उन्होंने इंवेट में शिरकत नहीं की। शिकायत के बाद सिंगर के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Bollywood Tadka

बता दें, सपना चौधरी हरियाणी की एक मशहूर डांसर हैं। डांसर के अलावा वो एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। सपना साल 2006 में रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं।

Bollywood Tadka

 

बीते साल उन्होंने 24 जनवरी को हरियाणवी सिंगर, लेखक और मॉडल वीर साहू के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब सोशल मीडिया पर अचानक उनके बेटे की गुड न्यूज सुनने को मिली। अब वे अपनी फैमिली के साथ खूबसूरत फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। 


  

Content Writer: suman prajapati

Delhi PolicefiledfirSapna Chaudharyfraud caseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...