main page

डेनमार्क बेस्ड आन्त्रप्रेन्योर का खुलासा, गरीबों की मदद के लिए मोबाइल ऐप बना रहे थे सुशांत

Updated 12 September, 2020 01:05:01 PM

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार कई बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। सुशांत बड़े-बड़े सपने देखते थे और इसके लिए मेहनत करते थे।हाल ही में डेनमार्क बेस्ड सिंह-आंत्रप्रेन्योर एरियन रोमल ने एक बड़ा खुलासा किया है। सुशांत आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर आधारित एक मोबाइल ऐप बनाने वाले थे जो गरीबों की मदद के लिए था। इसके अलावा रोमल ने एक पार्टी का भी जिक्र किया है जिसके सुशांत ने शराब पीने से इंकार कर दिया था।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार कई बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। सुशांत बड़े-बड़े सपने देखते थे और इसके लिए मेहनत करते थे।हाल ही में डेनमार्क बेस्ड सिंह-आंत्रप्रेन्योर एरियन रोमल ने एक बड़ा खुलासा किया है। सुशांत आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर आधारित एक मोबाइल ऐप बनाने वाले थे जो गरीबों की मदद के लिए था। इसके अलावा रोमल ने एक पार्टी का भी जिक्र किया है जिसके सुशांत ने शराब पीने से इंकार कर दिया था।

Bollywood Tadka
मीडिया से बात करते हुए रोमल ने बताया कि सुशांत आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके भारत के गरीबों की मदद करने का प्लान कर रहे थे। मैं और सुशांत बीते साल मुंबई में मार्च या अप्रैल के आसपास आखिरी बार मिले थे। उस वक्त हमारे बीच टेक्नॉलजी पर बात हुई थी।उन्होंने एक मोबाइल अप्लिकेशन डिवेलप करने का प्लान किया था। 2020 तक उन्होंने जरूर कुछ बना लिया होगा। उन्होंने इस पर बात की थी लेकिन ज्यादा खुलासा नहीं किया था क्योंकि ये उनका आइडिया था और इसके चोरी होने का डर था। लेकिन उन्होंने मुझे कॉन्सेप्ट बताया था। उनका उद्देश्य इस ऐप से गरीबों की मदद करना था।

Bollywood Tadka
रोमल ने आगे बताया कुछ लोग होते हैं जो आप पर छाप छोड़ जाते हैं, सुशांत उन्हीं लोगों में से थे।मैं ऐप्स बनाने के काम में रहा हूं, इसलिए मुझे ये बातचीत बहुत इंट्रेस्टिंग लगी थी। वह अलग इंसान थे। किसी एक्टर के पास इतना नॉलेज होना हैरान करने वाली बात है। 

Bollywood Tadka
इसके अलावा रोमल ने एक पार्टी का भी जिक्र किया जिसके सुशांत से शराब पीने से मना कर दिया था। एक्टर अपनी डायट को लेकर बहुत स्ट्रिक्ट थे। मैंने सुशांत को जितना भी देखा, वह ड्रग अडिक्ट नहीं हो सकते। उनकी मौत के पीछे कोई रहस्य जरूर है जो सामने आना चाहिए।

: Smita Sharma

Denmark based entrepreneurrevealsSushantdevelopingmobile apphelppoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...