main page

तेलुगु एक्ट्रेस  श्रावणी आत्महत्या केस में देवराज रेड्डी और साई कृष्णा रेड्डी गिरफ्तार, निर्माता अशोक रेड्डी फरार

Updated 15 September, 2020 11:34:34 AM

तेलुगु एक्ट्रेस  श्रावणी ने 8 सितंबर को आत्महत्या कर ली थी। उनका शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला था। श्रावणी के आत्महत्या मामले में हाल ही में देवराज रेड्डी और साई कृष्णा रेड्डी को गिरफ्तार किया गया है।  देवराज और साई रेड्डी को गिरफ्तार कर मेडिकल टेस्ट के लिए उस्मानिया हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

मुंबई. तेलुगु एक्ट्रेस  श्रावणी ने 8 सितंबर को आत्महत्या कर ली थी। उनका शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला था। श्रावणी के आत्महत्या मामले में हाल ही में देवराज रेड्डी और साई कृष्णा रेड्डी को गिरफ्तार किया गया है।  देवराज और साई रेड्डी को गिरफ्तार कर मेडिकल टेस्ट के लिए उस्मानिया हॉस्पिटल भेज दिया गया है। पुलिस को साई और देवराज द्वारा श्रावणी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले ऑडियो कॉल और वीडियो भी मिले हैं। इस मामले का तीसरा आरोपी फिल्म 'आरएक्स 100' निर्माता अशोक रेड्डी फरार है। 

Bollywood Tadka
श्रावणी ने देवराज द्वारा शादी से  इंकार करने और साई द्वारा प्रताड़ित करने के कारण आत्महत्या कर ली थी। श्रावणी की आत्महत्या की खबर 9 सितंबर को सामने आई थी। जिससे उनके फैंस को गहरा सदमा लगा था। एक्ट्रेस के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि देवराज ने श्रावणी को परेशान किया। जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो श्रावणी पिछले करीब आठ सालों से तेलुगु शोज में काम कर रही थीं। श्रावणी की हिट लिस्ट में 'मौनरागम' और 'मनसु ममता' जैसे कई शोज शामिल थे। श्रावणी इस समय 'मानसू ममता' सीरियल में नजर आ रही थीं। आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली श्रावणी आठ साल पहले परिवार के साथ हैदराबाद आई थीं और इसके बाद उन्होंने टीवी शोज में काम करना शुरू किया था।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

devaraj reddy and sai krishna reddyarrestedsravani suicide caseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...