main page

मरने से पहले दिव्या भटनागर ने रो-रोकर सुनाया था देवोलीना को अपना दर्द, एक्ट्रेस ने शेयर किया ऑडियो

Updated 12 December, 2020 04:44:39 PM

शो ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का बीते दिनों निधन हो गया है। एक्ट्रेस की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। एक्ट्रेस की मौत के बाद से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे हो रहे हैं। जिसने सबको हैरान कर दिया है। दिव्या के परिवार वालों ने एक्ट्रेस के पति गगन गबरू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी दिव्या के परिवार को सपोर्ट किया है। देवोलीना ने एक वीडियो शेयर कर लोगों को बताया था कि दिव्या का पति उसके साथ मारपीट करता था।

मुंबई. शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का बीते दिनों निधन हो गया है। एक्ट्रेस की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। एक्ट्रेस की मौत के बाद से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे हो रहे हैं। जिसने सबको हैरान कर दिया है। दिव्या के परिवार वालों ने एक्ट्रेस के पति गगन गबरू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी दिव्या के परिवार को सपोर्ट किया है। देवोलीना ने एक वीडियो शेयर कर लोगों को बताया था कि दिव्या का पति उसके साथ मारपीट करता था। इन आरोपो को दिव्या के पति गगन ने खारिज किया था। अब देवोलीना ने फिर एक ऑडियो शेयर किया है। 

Bollywood Tadka


शेयर ऑडियो में देवोलीना अपनी दोस्त दिव्या से बात कर रही है। दिव्या रो-रोकर अपने दर्द को बयान कर रही है। दिव्या कह रही है कि उसका पति उसे बेल्ट से मारता है और मर्डर करने की धमकी देता है। देवोलीना के इस सबूत ने सबकी बोलती बंद कर दी है। ऑडियो शेयर करते हुए देवोलीना ने लिखा- 'हम किसी के कत्ल होने का इंतजार करते हैं। लोग बैठकर तमाशा देख रहे हैं और आरोपी सड़क पर खुले आम घूम रहा है। अब इस आदमी को भी सपोर्ट चाहिए। ये सब बोलते हुए उसे शर्म नहीं आती। उसे जेल के पीछे होना चाहिए।

देवोलीना ने आगे लिखा- 'दिव्या बहुत से लोगों को अपना दोस्त बताती थी। कहां चले गए वो सब दोस्त...। आज सबको सांप सूंघ गया है। लालची लोग हैं सब...। सब लोग आंसू तो बहा रहे हैं लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा।'

Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

devoleena bhatacharjeesharesaudio clipdivya bhatnagarLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...