main page

डायमंड मर्चेंट के मर्डर केस में फंसी 'गोपी बहू', मुंबई पुलिस ने की पूछताछ

Updated 09 December, 2018 05:37:38 PM

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी एक मर्डर केस में फंस गई है। दरअसल, मुंबई में एक बड़े हीरा व्यापारी की मौत ने सनसनी फैला दी है, जिसमें एक्ट्रेस देवोलिना का भी नाम सामने आया है। देवोलीना को मुंबई पुलिस ने केस में पूछताछ के लिए बुलाया है। देवोलीना का नंबर मृत की कॉल डिटेल्स में पाया गया है। घाटकोपर

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी एक मर्डर केस में फंस गई है। दरअसल, मुंबई में एक बड़े हीरा व्यापारी की मौत ने सनसनी फैला दी है, जिसमें एक्ट्रेस देवोलिना का भी नाम सामने आया है। देवोलीना को मुंबई पुलिस ने केस में पूछताछ के लिए बुलाया है। देवोलीना का नंबर मृत की कॉल डिटेल्स में पाया गया है। घाटकोपर के पंत नगर पुलिस स्टेशन में उनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने कई ऐसे नंबर की पहचान की है, जिन पर लगातार राजेश्वर की बात होती थी। इनमें मुंबई से लेकर नवी मुंबई की कई डांस बार गर्ल्स का नाम शामिल है। कहा जा रहा है राजेश्वर अक्सर बार में जाते रहते थे। इनमें से ही एक नाम देवोलिना का भी है। देवोलीना के अलावा पुलिस ने 20 और लोगों के बयान दर्ज किए हैं हालांकि अभी तक पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। सीसीटीवी से खुलासा हुआ है कि राजेश्वर किसी अन्य कार से मुंबई से नवी मुंबई की ओर जाते हुए दिखाई दिए थे।  

 

Bollywood Tadka, देवोलीना भट्टाचार्जी इमेज, डायमंड मर्चेंट इमेज, गोपी बहू इमेज

 

डायमंड मर्चेंट है राजेश्वर 


पुलिस के मुताबिक, 28 नवंबर को राजेश्वर घर से निकले थे। उन्होंने कहा था कि वो कुछ ही घंटों में वापिस आ जाएंगे लेकिन अगली सुबह तक नहीं पहुंचे। जिसके बाद घरवालों ने पुलिस में केस दर्ज कराया। जांच में पुलिस ने राजेश्वर की कॉल डिटेल खंगाली। राजेश्वर एक डायमंड मर्चेंट हैं। कुछ वक्त पहले ही उनकी लाश पनवेल के फॉरेस्ट एरिया में मिली।

 

Bollywood Tadka, देवोलीना भट्टाचार्जी इमेज, डायमंड मर्चेंट इमेज, गोपी बहू इमेज

 

'साथ निभाना साथिया' में नजर आ चुकी है देवोलिना

 

बता दें कि देवोलिना भट्टाचार्जी को 'साथ निभाना साथिया' सीरियल से घर घर में पहचान मिली।  इन दिनों वे ब्रेक पर हैं। फिलहाल उन्होंने कोई नया शो साइन नहीं किया है। वैसे खबरें हैं कि देवोलिना को खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 के लिए अप्रोच किया गया। एक वेबसाइट के अनुसार, सीजन-9 के लिए टीवी की दुनिया से नामी चेहरों को अप्रोच किया गया है। इसमें देवोलिना का नाम भी शामिल है।

: Konika

Devoleena BhattacharjeeMumbai Diamond Merchantrajeshwar udaniLatest Television Hindi NewsTV Celebs Actors Gossip NewsHindi TV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...