main page

धर्मेंद्र की डेब्यू फिल्म से सरोज खान का था खास कनेक्शन, कोरियोग्राफर को याद कर कहा-'तेरे आने से रौनक आ जाती थी...

Updated 03 July, 2020 03:02:42 PM

इंडस्ट्री की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार को निधन हो गया। सरोज खान ने 71 की उम्र में अंतिम सांस ली। रोज खान के निधन से पूरी इंडस्ट्री में गम छा गया है।

मुंबई: इंडस्ट्री की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार को निधन हो गया। सरोज खान ने 71 की उम्र में अंतिम सांस ली। रोज खान के निधन से पूरी इंडस्ट्री में गम छा गया है।

Bollywood Tadka

स्टार्स सोशल मीडिया पर डांसिंग दीवा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस बीच सरोज खान को याद करते हुए धर्मेंद्र ने बेहद इमोशनल मेसेज शेयर किया है। सरोज धर्मेंद्र की पहली फिल्म में असिस्टेंड डांस डायरेक्टर थीं।

Bollywood Tadka

इस बात की जानकारी धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। धर्मेंद्र ने लिखा- 'तेरे आने से रौनक आ जाती थी सरोज... तुम भी चली गईं... सुकून नसीब हो रूह को तेरी...हाथ जोड़ता हूं। दोस्तो, वह मेरी पहली फिल्म 'दिल भी तेरा' में असिस्टेंट डांस डायरेक्टर थीं... एक खुशमिजाज अच्छी दोस्त।'

Bollywood Tadka

बता दें कि सरोज खान के निधन पर माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा, अनुपम खेर, रेमो डिसूजा, अक्षय कुमार, सनी लियोनी, मनीषा कोइराला, तमन्ना भाटिया, नील नितिन मुकेश, जेनेलिया डिसूजा, निमरत कौर, अभिषेक बच्चन और सुनील ग्रोवर जैसे कई स्टार्स ने दुख जताया। सरोज खान ने अपने 40 साल से भी लंबे करियर में 2 हजार से ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी की थी। 
 

: Smita Sharma

dharmendraemotionalmemorieschoreographersaroj khanBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...