करण देओल और सहर बाम्बा स्टारर फिल्म ''पल पल दिल के पास'' का ट्रेलर आज मुंबई में लॉन्च किया गया। इस का ट्रेलर पहले 4 सितंबर को रिलीज होना था लेकिन मुंबई में हुई भारी बारिश की वजह से फिल्म के ट्रेलर रिलीज को एक दिन के लिए टाल दिया गया।
05 Sep, 2019 04:04 PMबॉलीवुड तड़का टीम। करण देओल और सहर बाम्बा स्टारर फिल्म 'पल पल दिल के पास' का ट्रेलर आज मुंबई में लॉन्च किया गया।
इस का ट्रेलर पहले 4 सितंबर को रिलीज होना था लेकिन मुंबई में हुई भारी बारिश की वजह से फिल्म के ट्रेलर रिलीज को एक दिन के लिए टाल दिया गया।
ट्रेलर में दिखाया जाता है एक लड़का और लड़की पहाड़ों में एक एडवेंचर से होकर गुजरते हैं। ट्रिप के दौरान लड़के के कठिन टास्क को सहन करने के लिए लड़की उससे नफरत करती है, लेकिन अंत में उसे अपना दिल दे देती है। दोनों को बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच प्यार हो जाता है, लेकिन ये एन्जॉय लंबे समय तक नहीं रहता, जैसे ही ट्रिप खत्म होती है, रिएलिटी सामने आती है, और एक दूसरे के प्यार में पागल ये कपल एक साथ रहने के लिए संघर्ष करता है।
ट्रेलर रिलीज के इस मौके पर अपने ज़माने के मशहूर एक्टर और करण के दादा धर्मेंद्र अपने पोते करण देओल के सपोर्ट के लिए पहुंचे।
इस फिल्म से करण देओल और सहर बाम्बा के साथ-साथ बतौर डायरेक्टर सनी देओल भी डेब्यू कर रहे हैं।
Dharmendra images
करण देओल और सहर साम्बा की ये रोमांटिक फिल्म 'पल पल दिल के पास' 20 सितंबर 2019 को रिलीज होगी।