मशहूर एक्टर जगदीप के निधन से बॉलवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। जगदीप को खोने से बॉलीवुड स्टार्स गम में डूबे हुए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शोले के सूरमा भोपाली के निधन से एक्टर धमेंद्र को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है और जगदीप को सांत्वना दी है।
09 Jul, 2020 05:15 PMबॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्टर जगदीप के निधन से बॉलवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। जगदीप को खोने से बॉलीवुड स्टार्स गम में डूबे हुए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शोले के सूरमा भोपाली के निधन से एक्टर धमेंद्र को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है और जगदीप को सांत्वना दी है।
धमेंद्र ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'तुम भी चले गए....सदमे के बाद सदमा...जन्नत नसीब हो...तुम्हें.।' एक्टर का ये टवीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है और फैंस उनके इस ट्वीट पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें जगदीप ने फिल्म शोले में सूरमा भोपाली का किरदार निभाया था। इस फिल्म में धमेंद्र और अमिताभ बच्चन अहम किरदार में शामिल थे। फिल्म में जगदीप के सूरमा भोपाली के रोल खूब पसंद किया गया था और आगे जाकर ये नाम उनकी पहचान भी बन गया।
बताते चलें एक्टर और कॉमेडियन जगदीप का 8 जुलाई को 81 की उम्र में निधन हो गया। बढ़ती उम्र की दिक्कतों के चलते जगदीप ने अपने मुंबई वाले घर में अंतिम सांस ली। आज सुबह 11 बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार किया गया।