main page

Zee5 ने एक नई ओरिजिनल सीरीज 'ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड' की घोषणा की

Updated 14 February, 2023 03:45:48 PM

Zee5 ने एक नई ओरिजिनल सीरीज 'ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड' की घोषणा की

नई दिल्ली। कॉन्टिलो डिजिटल द्वारा प्रस्तुत, 'ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड' में नसीरुद्दीन शाह, धर्मेंद्र, अदिति राव हैदरी, आशिम गुलाटी, ताहा शाह, शुभम कुमार मेहरा और अन्य सितारे शामिल है~

राष्ट्रीय, 14 जनवरी 2023: भारत के सबसे बड़े घरेलू ओटीटी प्लेटफॉर्म और बहुभाषी कहानीकार, Zee5 ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी ओरिजिनल सीरीज, 'ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड' की घोषणा की है। विलियम बोरथविक शो रनर के रूप में है और इसको कॉन्टिलो डिजिटल द्वारा निर्मित किया गया है, लेखक के रूप में साइमन फैंटुज़ो और निर्देशक के रूप में रोनाल्ड स्कैल्पेलो है, 'ताज -डिवाइडेड बाय ब्लड' भीतरी कामकाज और मुगल साम्राज्य के पवित्र भवनों में खेले गए उत्तराधिकार के नाटक का एक रहस्योद्घाटन है।

 

'ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड' को विशेष रूप से Zee5 पर जल्द ही स्ट्रीम किया जाएगा

 

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, तेजस्वी अदिति राव हैदरी, आकर्षक व्यक्ति आशिम गुलाटी, ताहा शाह, शुभम कुमार मेहरा और बहुमुखी प्रतिभा संध्या मृदुल के साथ प्रवक्ता मनीष कालरा (मुख्य व्यवसाय अधिकारी, Zee5 इंडिया), निमिषा पांडे (मुख्य कंटेंट अधिकारी - हिंदी ओरिजिनल, Zee5) और कॉन्टिलो डिजिटल के निर्माता अभिमन्यु सिंह की उपस्थिति में मुंबई में भव्य तरीके से शो की घोषणा की गई हैं। मुंबई के सबसे लोकप्रिय हैंगआउट स्पॉट, कार्टर रोड प्रोमेनेड पर, शो के लोगो के पर्दे को खींचकर और 40 फीट के लोगो स्ट्रक्चर को आग के हवाले करके इसका अनावरण किया गया, जिससे देखकर दर्शक दंग रह गए और उत्साहित हो गए।

 

'ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड' राजा अकबर के शासन का वर्णन करता है जो अपनी भव्य विरासत के लिए एक योग्य उत्तराधिकारी की तलाश कर रहा है। यह सीरीज इस महान राजवंश की सुंदरता, क्रूरता, कला, कविता और वास्तुकला के प्रति उनके जुनून को प्रदर्शित करने वाली पीढ़ियों के उत्थान और पतन को नाटक के रूप में दिखलाती है, लेकिन साथ ही साथ अपने परिवार के संबंध में उल्लेखनीय रूप से बिना किसी विचार के लिए गए फैसलों के बारे में भी बताती है।

 

'ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड' में बादशाह अकबर के रूप में नसीरुद्दीन शाह, अनारकली के रूप में अदिति राव हैदरी, राजकुमार सलीम के रूप में आशिम गुलाटी, राजकुमार मुराद के रूप में ताहा शाह, राजकुमार दानियाल के रूप में शुभम कुमार मेहरा, रानी जोधा बाई के रूप में संध्या मृदुल, ज़रीना वहाब रानी सलीमा के रूप में, सौरासेनी मैत्रा मेहर उन निसा के रूप में, राहुल बोस मिर्जा हकीम के रूप में और धर्मेंद्र शेख सलीम क्रिस्टी के रूप में शामिल है। सीरीज में सुबोध भावे, अयम मेहता, दीपराज राणा, शिवानी टंकसले, पद्म दामोदरन, पंकज सारस्वत, दिगंबर प्रसाद और ज़ाचरी कॉफिन भी सहायक भूमिकाओं में हैं।

 

Zee5  इंडिया के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, मनीष कालरा ने बताया, “उपभोक्ता के पहले ब्रांड के रूप में, हमारी रणनीति उच्च गुणवत्ता वाले कंटेंट में निवेश करने की रही है, जिसमें देखने का सर्वोत्तम अनुभव हो; और 'ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड' हमारा सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है जो मुगल काल और राजवंश के लिए युद्ध को पहले से ज़्यादा व्यक्त करते है। हम युद्ध और उत्तराधिकार की इस महाकाव्य स्टोरी को सामने लाने के लिए उत्साहित हैं, जो हमारे दर्शकों के लिए कई अनकही कहानियां को उजागर करेगी। हमें विश्वास है कि यह प्रसिद्ध रचना हमारे दर्शकों को रोमांचित करेगी और उनका मनोरंजन करेगी और Zee5 को भारत के सबसे महत्वपूर्ण कहानीकारों के रूप में फिर से स्थापित करेगी”।
निमिशा पांडे, मुख्य कंटेंट अधिकारी - हिंदी ओरिजिनल, Zee5 ने बताया, "ताज आलीशान मुगल पृष्ठभूमि के खिलाफ एक उत्तराधिकार का ड्रामा है। हमने इस युग की महान लड़ाइयों की कहानियाँ को देखा हैं, लेकिन यह कहानी सल्तनत की दीवारों के अंदर हुए युद्ध के ऊपर है। इन ऐतिहासिक शख्सियतों को महत्वाकांक्षाओं, इच्छाओं और खामियों वाले इंसानों के रूप में देखना और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि एक परिवार जिसे मुश्किल चुनाव करने पड़े इस बात ने इसे रोमांचक बना दिया था। दुनिया भर की एक शानदार टीम ने इस सीरीज को जिंदा किया है। हम दर्शकों को इस दुनिया में खुद को डुबोने और इतिहास की किताबों से छूटे हुए अध्यायों को देखने के लिए उत्साहित हैं”।

 

कॉन्टिलो डिजिटल के निर्माता अभिमन्यु सिंह ने बताया, “मुगलों की कहानी को हमेशा रोमांस की सकारात्मक रोशनी के माध्यम से दिखाया गया है। हमारा प्रयास असली उत्तराधिकार की लड़ाई को दिखाने का है, जो छल, राजनीतिक साजिश और सुखद आनंद के अंधेरे पहलू के साथ है। जैसा कि हम इसे मयूर सिंहासन के लिए एक वैश्विक कहानी मानते हैं, हमने इस महाकाव्य की कहानी को बनाने के लिए वैश्विक प्रतिभाओं से भरी एक महान टीम को अपने साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार किया है। Zee5 के साथ पार्टनरशिप करना हमेशा सुखद होता है और हम उनके साथ ताज को लाने के लिए उत्साहित हैं”।

Content Editor: Sonali Sinha

Zee5DharmendraNasseruddin Shah ZEE5 series Taj Divided by Blood

loading...