main page

'जबरिया जोड़ी' रोमांटिक सॉन्ग 'ढूंढे अखियां' हुआ रिलीज

Updated 18 July, 2019 04:23:44 PM

बैक-टू-बैक गानों के साथ हमारा मनोरंजन करते हुए, ''जबरिया जोड़ी'' ने अपने नए गीत ''ढूंढे अखियां'' के साथ फिजाओ में रोमांस का जादू बिखेर दिया है जिसे सुन कर हम भी प्यार की हवाओं में झूमने पर मजबूर हो गए है। गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और परिणीति चोपड़ा के बीच की खूबसूरत केमिस्ट्री आपका दिल खुश कर देगी।

नई दिल्ली। बैक-टू-बैक गानों के साथ हमारा मनोरंजन करते हुए, 'जबरिया जोड़ी' ने अपने नए गीत 'ढूंढे अखियां' के साथ फिजाओ में रोमांस का जादू बिखेर दिया है जिसे सुन कर हम भी प्यार की हवाओं में झूमने पर मजबूर हो गए है। गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और परिणीति चोपड़ा के बीच की खूबसूरत केमिस्ट्री आपका दिल खुश कर देगी।

निर्माताओं ने फिल्म का यह नया गाना शेयर करते हुए लिखा,"Eyes will weave the magic of love with the heartfelt #DhoondeAkhiyaan song out now."

यह खूबसूरत गाना मानसून सीजन के लिए बिल्कुल परफ़ेक्ट है जिसमें परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ, अपने पिछले गानों के विपरित बेहद सॉफ्ट और संजीदा अंदाज़ में नज़र आ रहे है।

जबरिया जोड़ी में सही ज़ायका लाने के लिए उत्तर प्रदेश के वास्तविक स्थानों पर शूट किया गया है जिसमें परिणीति चोपड़ा के साथ पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा ​ एक देहाती किरदार में नज़र आएंगे। दोनों एक अनोखी लव स्टोरी पेश करने के लिए एक बार फिर एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए तैयार है, साल की एक ऐसी सरप्राइज वेडिंग जो पकड़वा विवाह की प्रथा पर आधारित है।

 

'जबरिया जोड़ी' में जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना, संजय मिश्रा और चंदन रॉय सान्याल जैसे दमदार कलाकारों की टोली नजर आएगी।

शोभा कपूर, एकता कपूर और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित, जबरिया जोड़ी बालाजी टेलीफिल्म्स तथा कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत बनाई गई है जो 2 अगस्त 2019 में रिलीज होने के लिए तैयार है।  

: Chandan

Jabariya JodisongDhoonde AkhiyaanParineeti ChopraSidharth Malhotra

loading...