main page

12 साल में इतना बदला TV की छोटी कृष्णा का Look, मोहक मुस्कान ने जीत लिया था सभी का दिल

Updated 11 May, 2020 01:00:43 PM

लॉकडाउन की वजह से पुराने टीवी सीरियल्स हर चैनल्स पर छाए हुए हैं। दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत के बाद विभिन्न चैनलों पर पुराने सीरियल्स का रिटेलिकास्ट चल रहा है। वहीं कलर्स टीवी पर 2008 में आया शो ''जय श्री कृष्ण'' भी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस शो में धृति भाटिया ने कृष्णा का किरदार निभाया

मुंबई: लॉकडाउन की वजह से पुराने टीवी सीरियल्स हर चैनल्स पर छाए हुए हैं। दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत के बाद विभिन्न चैनलों पर पुराने सीरियल्स का रिटेलिकास्ट चल रहा है। वहीं कलर्स टीवी पर 2008 में आया शो 'जय श्री कृष्ण' भी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस शो में धृति भाटिया ने कृष्णा का किरदार निभाया था। धृति ने इस सीरियल में भगवान कृष्ण के बचपन का रोल निभाया था।

Bollywood Tadka

उनका ये किरदार खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसे प्रसारित हुए करीब 12 साल का वक्त बीच चुका है। इन बीते सालों में धृति भी इतनी बड़ी हो चुकी हैं कि उन्हें आसानी से नहीं पहचाना जा सकता है। जिस वक्त उन्होंने कृष्ण का रोल किया था, तब वे महज ढाई साल की थीं।

Bollywood Tadka

शो की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग काफी हो गई थी। यहां तक कि कई लोग तो उन्हें रियल कृष्ण मानने लगे थे। उनकी मोहक मुस्कान पर सभी का दिल आ गया था।

Bollywood Tadka

हाल ही में धृति का इंस्टाग्राम अकाउंट है जहां पर वे अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं हालांकि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट अभी वैरिफाइड नहीं  है। अब इस बात पर संशय है कि ये धृति का खुद का अकाउंट है या नहीं ।

Bollywood Tadka

ये सीरियल दूरदर्शन पर टेलिकास्ट होने वाले रामानंद सागर के पॉपुलर शो श्री कृष्णा का रीमेक था। जय श्रीकृष्णा को रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने बनाया था। इसे प्रसारित हुए करीब 12 साल का वक्त बीच चुका है। 'जय श्री कृष्ण' के बाद धृति को कई कमर्शियल्स और 'डोन्ट वरी चाचू' और 'इस प्यार को क्या नाम दूं' जैसे कुछ टीवी शोज में भी काम मिला।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

dhriti bhatiatransformationmoti sagartv showjai shree krishnaLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...