भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव का एक और गाना यूट्यूब पर आ चुका है। हालांकि यह वीडियो के रूप में न होकर ऑडियो व इमेज के साथ रिलीज
02 May, 2018 12:50 AMमुंबईः भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव का एक और गाना यूट्यूब पर आ चुका है। हालांकि यह वीडियो के रूप में न होकर ऑडियो व इमेज के साथ रिलीज किया गया है। गाना लोगों को इतना पसंद आया कि सिर्फ 24 घंटे के भीतर 5 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। खेसारी लाल यादव के गाने लोगों को हमेशा पसंद आते रहे हैं।
'धुकुर धुकुर' नाम से मशहूर हुए इस गाने में उनके अपोजिट रोल में को एक्ट्रैस काजल राघवानी हैं। इस गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखा है और प्रियंका सिंह और खेसारी लाल ने गाया है।
बता दें, अब तक इस वीडियो को 85 हजार लोगों ने लाइक किया है और 9725 लोगों द्वारा इस पर कमेंट्स भी किए गए हैं।