हाल ही में एक्ट्रेस ने जलवा लैक्मे फैशन वीक में अपना जलवा बिखेरा। इस इवेंट में अपनी अदाओं से एक्ट्रेस ने सभी को हैरान कर दिया।
16 Mar, 2023 11:35 AMमुंबई। डायना पेंटी बेहद खूबसूरत और बॉल्ड एक्ट्रेस हैं। जब भी वे कैमरा के सामने आती हैं तो फैंस की धड़कने बढ़ जाती हैं। बात एक्ट्रेस की एक्टिंग की हो या लुक्स की वे हमेशा लोगों के होश उड़ा देतीं हैं, लोग उनकी एक झलक पाने को बेकरार हो जाते हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस ने जलवा लैक्मे फैशन वीक में अपना जलवा बिखेरा। इस इवेंट में अपनी अदाओं से एक्ट्रेस ने सभी को हैरान कर दिया। वो चाहे कैसे भी कपड़े पहन लें, उनका हर लुक बेहद शानदार होता है। इस बार उन्होंने ऑफ व्हाइट लहंगे में अपना जादू चलाया है।

हाल ही में हुए लैक्मे फैशन वीक में डायना पेंटी डिजाइनर दिशा पाटिल प्रेट काउचर के लिए रैंप पर उतरी थी। इस मौके पर उन्होंने ऑफ व्हाइट एंड सिल्वर कलर का लहंगा पहना था। इस दौरान डायना काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं अब इसकी कुछ झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
View this post on Instagram
A post shared by Diana Penty (@dianapenty)
इस लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने लहंगे के साथ डीप नेक ब्लाउज को चुना था। खुले बाल और मिनिमल मेकअप से डायना पेंटी ने अपने लुक को कम्प्लीट किया। वहीं पिंक ब्लश चिक्स के साथ मीनिंग हाइलाइटर और पिंक लिपस्टिक पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम करते दिखे। इस खूबसूरत लहंगा को डायना ने ग्रीन कलर के नेकलेस के साथ कैरी किया था और इसे ज्यादा रॉयल बना दिया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो डायना पेंटी हाल ही में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म ‘सेल्फी’ में नज़र आईं थीं। डायना पेंटी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडलिंग की। उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में काफी नाम कमाया।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।