main page

Good News: मां बनीं दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की नातिन सायशा सहगल, घर गूंजी नन्हीं परी की किलकारी

Updated 24 July, 2021 08:07:22 AM

बी-टाउन से इंडस्ट्री से एक बाद एक खुशखबरी आ रही हैं। बीते दिनों गीता बसरा, रणविजय सिंह,दीया मिर्जा समेत कई स्टार्स के घर बच्चों की किलकारी गूंजी थी। वहीं अब इस लिस्ट दिग्गज दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की नातिन और एक्ट्रेस  सायशा सहगल का नाम शामिल हो गया है।खबरें हैं कि सायशा सहगल के घर  एक प्यारी सी नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है।

मुंबई: बी-टाउन से इंडस्ट्री से एक बाद एक खुशखबरी आ रही हैं। बीते दिनों गीता बसरा, रणविजय सिंह,दीया मिर्जा समेत कई स्टार्स के घर बच्चों की किलकारी गूंजी थी। वहीं अब इस लिस्ट दिग्गज दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की नातिन और एक्ट्रेस  सायशा सहगल का नाम शामिल हो गया है।

Bollywood Tadka

खबरें हैं कि सायशा सहगल के घर  एक प्यारी सी नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है। सायशा सहगल और आर्य 23 जुलाई को बेटी के पेरेंट्स बने हैं। हालांकि अभी तक इस कपल ने इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं है।  सायशा और आर्य जल्द सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ ये गुन्ड न्यूज शेयर करेंगे।

Bollywood Tadka

आर्य और सायशा में हैं 17 साल का अंतर 

सायशा ने साल 2019 को साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर आर्या से शादी की थी। सायशा सहगल शादी के दौरान सिर्फ 21 साल की थी तो वहीं आर्या की उम्र 38 साल थी। आर्य और सायशा के बीच 17 साल का अंतर है। इस कपल ने हैदराबाद में बड़ी धूमधाम से शादी रचाई थी। सायशा सहगल और आर्या को मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे थे। 

Bollywood Tadka

सायशा-आर्या की लव स्टोरी फिल्म गजनीकांत की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ी थी। कई महीनों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने शादी का फैसला किया।सायशा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'अखिल' से की थी। इसके बाद वह अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' में दिखाई दी थी। वहीं आर्य ने 'कलभा कधलन' 'माय कन्नाडी', 'सर्वम', 'राजा 'राजा रानी, 'जीवा' सहित कई फिल्मों में काम किया है।


 

Content Writer: Smita Sharma

dilip kumargranddaughterSayyeshaa Saigalblessedbaby girlAryaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...