हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही। बीते रविवार उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के चलते मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टर जलील पारकर ने मंगलवार को उनका हेल्थ अपडेट देते हुए उनके फैंस को कुछ राहत दी है। डॉ. ने बताया कि दिलीप कुमा
09 Jun, 2021 09:51 AMबॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही। बीते रविवार उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के चलते मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टर जलील पारकर ने मंगलवार को उनका हेल्थ अपडेट देते हुए उनके फैंस को कुछ राहत दी है। डॉ. ने बताया कि दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, लेकिन वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
बता दें, इससे पहले बीते दिनों सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाहें फैली थी। इसे देखते हुए अब डॉ. जलील पारकर ने बयान जारी कर उनका हेल्थ अपडेट दिया है।
इसके पहले दिलीप कुमार के ट्विटर से बताया गया था कि किसी भी तरह के व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर यकीन ना करें। साहब एकदम स्थिर हैं। आपकी दिल से निकली दुआ के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें 2-3 दिन के अंदर अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।'